{"_id":"5908f3044f1c1b4a634410c3","slug":"electricity-water-outrage-two-hours-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली, पानी की समस्या से आक्रोश, दो घंटे रोड जाम, अधिकारियों ने बढ़ाई सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली, पानी की समस्या से आक्रोश, दो घंटे रोड जाम, अधिकारियों ने बढ़ाई सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 03 May 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
बलियाना मोड़ के पास खेड़ी साध के लोगों का विरोध देख पुलिस और बिजली अधिकारी पहुंचे मौके पर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेड़ी साध में बिजली और पानी की किल्लत के चलते मंगलवार को लोग सड़क पर उतर आए। पुराना दिल्ली रोड बलियाना मोड़ के पास सुबह 10 बजे महिलाओं सहित अन्य लोगों ने जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक लगे जाम की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और बिजली निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक लोगों को समझाने के बावजूद लोग सिटी से खेड़ी साध की लाइन जोड़ने की बात पर डटे रहे। वहीं बिजली निगम के अधिकारी भी खेड़ी साध में 80 फीसदी लाइन लॉस की बात पर डटे रहे और सिटी से सप्लाई से इनकार कर दिया। हालांकि बाद में 12 से 14 घंटे सप्लाई बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोला।
पिछले कई दिनों से पेयजल और बिजली सप्लाई को लेकर खेड़ी साध के लोगों में रोष था। अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान न हुआ। इससे नाराज महिलाओं सहित अन्य लोगों ने मंगलवार सुबह 10 बजे बलियाना मोड़ पर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सात साल पहले उनके गांव की पंचायत को भंग करके नगर निगम के आठ नंबर वार्ड शामिल कर लिया गया। उस समय तमाम सुविधाओं का वादा किया गया था। अब तक न सीवरेज और न ही पानी की संतोषजनक सुविधा मिली है। छह माह पहले गांव की लाइन में सिटी फीडर से हटाकर ग्रामीण एरिया के फीडर से जोड़ दिया गया। इसके चलते पहले जहां 24 घंटे लाइट आती थी। अब 10 से 12 घंटे आ रही है। इस कारण पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। दिन में बिजली न होने से पानी भी नहीं आ पाता है। पाइप लाइन की सफाई न होने से नहर से पानी धीमी गति से आता है। ग्रामीणों की मांग है कि नगर निगम में शामिल होने के नाते उन्हें शहर के बराबर बिजली, पानी और सीवर की सुविधा दी जाएं।
मनाते रहे अधिकारी
मामले की सूचना पाकर सांपला थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और डीएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। नाराज ग्रामीण बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। एसडीओ एसपी सिंह विभाग के जेई के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाइनलॉस ज्यादा होने की बात कही। ग्रामीणों ने कहा कि वे तो पूरा बिल भरते हैं। बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे में सभी ग्रामीणों को क्यों सजा दी जा रही है। एसडीओ ने एसई से बात की। आखिर में पानी की किल्लत को लेकर दो घंटे अतिरिक्त बिजली सप्लाई के लिए निगम तैयार हो गया।
विज्ञापन
गांव में लाइनलॉस 80 प्रतिशत है। ऐसे में सिटी फीडर से लाइन जोड़ना चाहिए। फिर भी गांव में पानी की समस्या को देखते हुए दिन में दो घंटे अतिरिक्त बिजली देने का फैसला किया है। अब 12 की जगह 14 घंटे खेड़ी साध में बिजली सप्लाई होगी।
एसके बंसल, एसई बिजली निगम
सात मई से पहले हो जाएगी लाइन की सफाई
मंगलवार को ग्रामीणों ने बिजली की किल्लत को लेकर जाम लगाया था। जहां तक पानी सप्लाई की दिक्कत है। उसे जल्द दूर कर दिया जाएगा। सात मई को नहर आएगी। इससे पहले लाइन साफ हो जाएगी। काम लगातार चल रहा है और ग्रामीण भी संतुष्ट हैं।
प्रदीप कुमार, एसई पब्लिक हेल्थ