फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electricity corporation is making double supply system in four major markets of the city

शहर के चार प्रमुख बाजारों में बिजली निगम बना रहा डबल सप्लाई सिस्टम

Thu, 14 Oct 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation is making double supply system in four major markets of the city
बिजली निगम ने त्योहारी सीजन में शहर के चार प्रमुख बाजारों में डबल सप्लाई सिस्टम बनाना शुरू कर दिया है, जो 16 अक्तूबर तक तैयार हो जाएगा। इसके बाद अन्य बाजारों में डबल सप्लाई सिस्टम बनाया जाएगा। शहर के प्रमुख बाजारों में बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहे, इसके लिए बिजली निगम ने डबल सप्लाई सिस्टम बनाना शुरू कर दिया है। फिलहाल बिजली निगम ने 16 अक्तूबर तक किला रोड, रेलवे रोड, डी-पार्क, दिल्ली रोड, पुराना बस स्टैंड एरिया के फीडरों को एक-दूसरे से जोड़कर डबल सप्लाई सिस्टम बनाया है। इसके तहत रेलवे रोड पुराना बस स्टैंड फीडर, किला रोड को इंदिरा कॉलोनी फीडर, डी-पार्क को मेडिकल मोड़ फीडर और दिल्ली रोड फीडर को एमडीयू फीडर से जोड़ा जा रहा है। इससे यदि किसी फीडर में ओवरलोडिंग से फाल्ट होता है, तो तुरंत दूसरे फीडर से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद अन्य बाजारों के फीडरों को जोड़कर डबल सप्लाई सिस्टम बनाया जाएगा। कार्यकारी अभियंता मेहताब सिंह ने बताया कि पहले शहर के व्यस्ततम बाजारों में डबल सप्लाई सिस्टम बनाया जा रहा है। इसके बाद अन्य बाजारों में व्यवस्था की जाएगी ताकि त्योहारी सीजन में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed