फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electricity corporation clerk killed by hitting him on the head with a bottle of liquor

सिर पर शराब की बोतल से वार कर बिजली निगम के क्लर्क की हत्या

Mon, 07 Jun 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation clerk killed by hitting him on the head with a bottle of liquor
शीला बाईपास स्थित होटल में शनिवार को रुपये के लेनदेन को लेकर साथी युवक ने सिर पर शराब की बोतल से वार कर बिजली निगम के क्लर्क की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने पत्नी के बयान के आधार पर भिवानी जिले के गांव मिताथल निवासी सुनील व एक अन्य युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। साथ ही उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोप है कि दोनों आरोपी युवक क्लर्क को ससुराल से बुलाकर होटल में ले गए थे। यहीं सुनील ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रोहतक स्थित राजेंद्रा कॉलोनी निवासी सुनीता ने बयान दिया है कि उसकी शादी हिसार के सिंघवा खुर्द गांव निवासी सुरेश (45) के साथ हुई थी। उसके पति 2008 में सेना से रिटायर्ड होने के बाद गुरुग्राम में बिजली निगम में क्लर्क की नौकरी कर रहे थे। पीड़ित महिला ने बताया कि शनिवार को उनके पति राजेंद्रा कॉलोनी स्थित अपनी ससुराल आए थे। इस दौरान उनके साथ में सुनील व एक अन्य युवक भी था। सुनीता का आरोप है कि सुनील उनके पति से रुपये का लेनदेन खत्म करने के लिए कह रहा था। साथ ही दोनों युवक उन्हें एक होटल में ले गए। वे लोग पार्टी भी करने की बात कर रहे थे। इसके बाद महिला का पति सुनील के साथ शीला बाईपास स्थित होटल में चला गया। रविवार सुबह पता चला कि होटल में सुरेश की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही वह अपने परिजनों के साथ होटल पहुंची। यहां उसने अच्छी तरह से पता किया। उसके पति की हत्या सुनील ने सिर में बोतल मारकर की है। साथ ही दूसरो युवक आरोपी सुनील को वहां से ले गया।
विज्ञापन

कमरा नंबर 202 में मिला लहूलुहान शव
पुलिस कंट्रोल रूम से देर रात सूचना मिली कि शीला बाईपास स्थित एक होटल के कमरे में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव पड़ा है। उसके सिर से खून बह रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा नंबर 202 की जांच की। इस दौरान मृतक के पास आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी शनाख्त हिसार के सिंघवा खुर्द निवासी सुरेश के तौर पर हुई। एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद रविवार की सुबह मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद, 3 बजे पहुंचे थे होटल
पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। जांच के दौरान पता चला है कि करीब दोपहर 3 बजे सुरेश व एक अन्य युवक होटल में पहुंचे थे। इसके बाद वे अपने कमरा नंबर 202 में चले गए। इसके बाद सुनील शाम करीब साढ़े 8 बजे निकल गया। पता चला है कि एक अन्य युवक उसे अपने साथ लेकर गया। इसके बाद करीब साढ़े 9 बजे होटल में फोन आया। फोन करने वाले युवक ने कहा कि उसका और सुरेश से झगड़ा हो गया था। इसे संभाल लीजिएगा। इस पर होटल कर्मचारी तुरंत कमरा नंबर 202 में पहुंच गए, जहां उन्होंने देखा कि सुरेश गिरा पड़ा है। वह खून से लथपथ था। कमरे में चारों तरफ खून फैला हुआ था। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
बेटी का रिश्ता करने की तैयारी में था सुरेश
रोहतक पहुंचे पूर्व फौजी सुरेश के जीजा अनूप सिंह ने बताया कि 2008 में सुरेश सेना से रिटायर हो गए थे। एक साल बाद उन्हें भिवानी में बिजली निगम में क्लर्क की नौकरी मिल गई। अब उनकी ड्यूटी गुरुग्राम में लगाई गई थी। उनकी एक 22 वर्षीय बेटी व 18 वर्षीय बेटा है। परिजनों ने बताया कि सुरेश बेटी की शादी करने के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे।

मृतक की पत्नी के बयान पर भिवानी के मिताथल निवासी सुनील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई है। इसमें साफ दिख रहा है कि सुरेश के साथ एक युवक दोपहर बाद करीब 3 बजे होटल में पहुंचे थे। इसके बाद युवक शाम साढ़े 8 बजे के करीब निकल गया। आरोपी सुनील की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले से पर्दा उठ जाएगा।
-एएसआई निकेश अहलावत, चौकी प्रभारी मॉडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed