फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Eight years ago, shots were fired over cable connections.

Rohtak News: केबल कनेक्शन को लेकर आठ साल पहले चली थीं गोलियां

Sat, 02 May 2026 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Eight years ago, shots were fired over cable connections.

विज्ञापन
रोहतक। घिलौड़ कलां में जमानत पर आए युवक सोमबीर व आरोपी प्रवेश के परिवार के बीच आठ साल पहले गांव में केबल के कनेक्शन को लेकर हुए विवाद में गोलियां चली थीं। प्रवेश के भाई मंदीप के बयान पर सोमबीर व अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
अब सोमबीर पर चार गोलियां चलाई गई हैं जिसमें एक गोली उसके बाएं हाथ पर लगी। सदर थाने में वीरवार देर रात प्रवेश, मंदीप, राहुल, दीपांशु व रामफल के खिलाफ जानलेवा हमला करने की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पूर्व फौजी रणधीर के बेटे सोमबीर ने बताया कि वह फिलहाल खेतीबाड़ी करते हैं। 2018 से उनकी प्रवेश व मंदीप के परिवार के साथ रंजिश चल रही है। उसके खिलाफ सदर थाने में ही हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था जिसमें वह जमानत पर घर आया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार दोपहर वह दादा-दादी से मिलकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में नीले रंग की कार खड़ी थी जिसमें प्रवेश, मंदीप, उसका बेटा राहुल व दीपांशु बैठे थे। साथ ही रामफल बाइक लेकर खड़ा था। जब वह उनके पास से निकला तो रामफल ने इशारा कर दिया।
वह घर गया और दरवाजा बंद करने लगा। तभी मंदीप ने घर के बाहर आकर कार का हाॅर्न बजाया। वह बाहर आकर देखने लगा तो आरोपियों ने कार के अंदर से ही उस पर चार राउंड फायरिंग की। एक गोली बाएं हाथ में लगी। आरोपी प्रवेश ने कहा कि एक दिन तेरे पूरे परिवार को जान से मार दूंगा।
.....
केबल के बिल एकत्रित करते समय मारी थी प्रवेश को गोली
मंदीप ने 2018 में सदर थाने में शिकायत दी थी कि वे खेतीबाड़ी के अलावा गांव में केबल नेटवर्क का काम करते हैं। शाम 5:30 बजे मंदीप व प्रवेश केबल कनेक्शन के बिल एकत्रित कर रहे थे। आरोप था कि तीन बाइक पर सोमबीर, अमित, जयदीप उर्फ जेडी देशवाल, सुमित, प्रदीप, मोहित व तीन अन्य युवक आए। आरोपियों ने प्रवेश पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रवेश घायल हो गया। उसने भागकर जान बताई। पुलिस ने आरोपी सोमबीर को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वह जमानत पर आया हुआ था जिसे अब दूसरे पक्ष ने गोली मारी है।

वर्जन
घायल सोमबीर व आरोपी प्रवेश की पुरानी रंजिश रही है। दोनों जमानत पर आए हुए हैं। इसी रंजिश के चलते सोमबीर को गोली मारी गई है। हालांकि, 2018 से अब तक कोई झगड़ा नहीं हुआ था। अब फायरिंग हुई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed