फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Eight students were questioned in connection with the murder of MDU student

एमडीयू के छात्र की हत्या के मामले में आठ छात्रों से हुई पूछताछ

Fri, 20 Aug 2021 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:05 AM IST
सार

करनाल जिले के तरावड़ी कस्बा निवासी राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा साहिल कुमार एमडीयू में एमएससी अंतिम वर्ष का छात्र है, जो माइक्रो बॉयोलाजी कर रहा था।

विज्ञापन
Eight students were questioned in connection with the murder of MDU student
हत्या की जांच। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

एमडीयू के हॉस्टल की दूसरी मंजिल से एमएससी के अंतिम वर्ष का छात्र साहिल आखिर कैसे नीचे गिरा, इस सवाल का जवाब वीरवार को भी नहीं मिल सका। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आठ छात्रों से पूछताछ की, जो साहिल के करीबी दोस्त रहे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। उधर, मृतक के मामा आनंद का कहना है कि अब तक की जांच से वे संतुष्ट नहीं हैं। न तो उनको पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी मिली और न ही ठोस कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


करनाल जिले के तरावड़ी कस्बा निवासी राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा साहिल कुमार एमडीयू में एमएससी अंतिम वर्ष का छात्र है, जो माइक्रो बॉयोलाजी कर रहा था। साथ ही उदयगिरि छात्रावास नंबर 5 के कमरा नंबर 229 में रहता है। 11 अगस्त की रात करीब साढ़े 9 बजे मारपीट करके उसे किसी ने दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इस वजह से उसे अंदरूनी हिस्से में और सीने पर चोट आई।
विज्ञापन


उसे बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ी है। पीजीआईएमएस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि दो दिन से मामले में पूछताछ चल रही है। साहिल के करीबी आठ छात्र व उसके दोस्तों से पूछताछ हो चुकी है, लेकिन अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed