फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Eight IAS and 24 PCS transferred in Punjab

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: आठ आईएएस और 24 पीसीएस के तबादले, 19 इलाकों के एसडीएम भी बदले

Wed, 11 May 2022 10:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 11 May 2022 10:38 PM IST
सार

तबादला व नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। कुमार राहुल को सचिव रोजगार उत्पत्ति लगाया गया है। इसके अलावा भी कई बदलाव किए गए हैं। 

विज्ञापन
Eight IAS and 24 PCS transferred in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब सरकार ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से आठ आईएएस और 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आईएएस अधिकारियों में दिलीप कुमार को प्रिंसिपल सेक्रेटरी इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स लगाते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी सूचना तकनीकी व प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर (इनवेस्टमेंट प्रमोशन एंड इंडस्ट्रियल लाइजन) पंजाब भवन नई दिल्ली व प्रिंसिपल सेक्रेटरी इनवेस्टमेंट प्रमोशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन


कुमार राहुल को सचिव रोजगार उत्पत्ति व प्रशिक्षण लगाया गया है, जबकि अमित कुमार को ज्वाइंट डेवलपमेंट कमिश्नर इंटेग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट लगाते हुए कमिश्नर नरेगा व एक्स-आफिशियो स्पेशल सेक्रेटरी रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायतें का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन


राजीव कुमार गुप्ता को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) जालंधर, अंकुरजीत सिंह को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) पठानकोट, विराज श्यामकरण तिड़के को एडिशनल कमिश्नर टैक्सेशन-1 पटियाला लगाया गया है। हरप्रीत सिंह को एसडीएम अमृतसर-2 लगाते हुए एसडीएम मजीठा का अतिरिक्त चार्ज और मनीषा राणा को एसडीएम आनंदपुर साहिब लगाते हुए एसडीएम नंगल का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस अधिकारियों में अवनीत कौर को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (अर्बन डेवलपमेंट) फतेहगढ़ साहिब, ईशा सिंघल को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (रुरल डेवलपमेंट) पटियाला, अनुप्रीत कौर को एसडीएम अजनाला, नवरीत कौर सेखों को एसडीएम पातड़ां, पूनम सिंह को एसडीएम अमलोह, राजेश कुमार शर्मा को एसडीएम डेरा बाबा नानक, राम सिंह को एसडीएम निहालसिंह वाला, वरिंदर सिंह को एसडीएम मौड़ मंडी, अरविंद कुमार को डिप्टी सेक्रेटरी हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट लगाते हुए डिप्टी सेक्रेटरी साइंस टेक्नोलॉजी एंड एनवायरमेंट का अतिरिक्त चार्ज, गुरसिमरन सिंह ढिल्लों को एसडीएम लुधियाना (ईस्ट), अमित गुप्ता को एसडीएम धूरी, स्वाति टिवाणा को सचिव पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड, वीरपाल कौर को एसडीएम कोटकपुरा, हरप्रीत सिंह अटवाल को एसडीएम फतेहगढ़ साहिब, गोपाल सिंह को एसडीएम बरनाला, गुरविंदर सिंह जोहल को एसडीएम बस्सी पठाना, जसबीर सिंह-3 को एसडीएम मोरिंडा, रणदीप सिंह हीर को एसडीएम नकोदर, कुलदीप बावा को एसडीएम समराला, पवित्र सिंह की सेवाएं हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग को सौंपते हुए एस्टेट आफिसर पटियाला डेवलपमेंट अथारिटी पटियाला, संजीव कुमार को एसडीएम भुलत्थ, रविंदर सिंह को एसडीएम खरड़, अमरीक सिंह को एसडीएम चमकौर साहिब और प्रमोद सिंगला को एसडीएम बुडलाडा लगाया गया है।


इनके अलावा पीसीएस अधिकारियों में अनुप्रिता जोहल, अविकेष गुप्ता, सोनम चौधरी, काला राम कांसल, जीवन जोत कौर, विक्रमजीत सिंह पंथी और हरकंवलजीत सिंह की पोस्टिंग के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। वहीं, पीसीएस अधिकारी जश्नप्रीत कौर गिल को अवकाश से लौटने पर अगली पोस्टिंग के लिए परसोनल विभाग को रिपोर्ट करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed