{"_id":"65678585f3df2a2c9d0f5184","slug":"education-officials-conducted-surprise-inspection-of-schools-rohtak-news-c-17-roh1020-304325-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शिक्षा अधिकारियों ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शिक्षा अधिकारियों ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण
Thu, 30 Nov 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
कलानौर। खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरनावठी व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराना में औचक निरीक्षण किया गया।
अधिकारी ने दोनों ही विद्यालयों में बोर्ड कक्षाओं का वर्तमान शैक्षणिक स्तर, एफएलएन, उड़ान, परिवार पहचान पत्र कऔर ई-अधिगम सहित विभिन्न गतिविधियों की बारीकी से जांच की। दोनों विद्यालयों में अध्यापकों की दैनिकी को भी गहनता से जांचा गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराना में वर्तमान शैक्षणिक स्तर की सराहना की और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरनावठी में प्राचार्य व समस्त स्टाफ सदस्यों को विद्यार्थियों के वर्तमान शैक्षणिक स्तर में सुधार हेतु सकारात्मक सुझाव दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने दोनों ही विद्यालयों में बोर्ड कक्षाओं का परिणाम शत प्रतिशत लाने हेतु सभी स्टाफ सदस्यों के साथ मीटिंग की।