फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   education, mdu, distance education, university, rohtak, student, haryana rohtak

एमडीयू के डिस्टेंस सेंटर की मान्यता पर इस बार भी संकट

Mon, 09 May 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 09 May 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
education, mdu, distance education, university, rohtak, student, haryana rohtak
एजुकेश्‍ान - फोटो : Demo pic
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के डिस्टेंस एजुकेशन की मान्यता पर इस बार भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सरकार की अनदेखी के चलते एक साल बाद भी डिस्टेंस सेंटर में नियमित शिक्षकों की भर्ती नहीं हो सकी, जबकि यूजीसी ने पिछले साल सख्त हिदायत दी थी कि बिना नियमित शिक्षकों के मान्यता नहीं दी जा सकती है। ऐसे में अगले सत्र के लिए एमडीयू के डिस्टेंस सेंटर की मान्यता खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन


सत्र 2012-13 में एमडीयू को डिस्टेंस एजुकेशन के कोर्सों की मान्यता मिली थी, जो तीन साल के लिए मान्य थी। उस समय यूजीसी ने मानक जारी किए थे कि डिस्टेंस एजुकेशन के कोर्स कराने के लिए विषय के अनुसार नियमित शिक्षक होने चाहिए। लेकिन एमडीयू में तभी से डिपार्टमेंट के शिक्षक ही डिस्टेंस के कोर्स करा रहे हैं। साल 2015-16 की मान्यता के लिए भी एमडीयू को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी। एडमिशन के नजदीक पहुंचने के बाद ही एमडीयू को मान्यता दी गई थी। इस साल जुलाई माह से 2016-17 का सत्र शुरू हो जाएगा, जिसके लिए एमडीयू को फिर से यूजीसी से मान्यता लेनी होगी, लेकिन एमडीयू की स्थिति पुराने वाली ही है। एक भी नियमित शिक्षक की भर्ती नहीं हो सकी है। जबकि पिछले वर्ष यूजीसी ने स्पष्ट कर दिया था कि अब नियमित शिक्षक होने पर ही मान्यता मिलेगी। ऐसे में एमडीयू को अगले सत्र के लिए बिना स्थायी शिक्षकों के मान्यता मिलती है या नहीं, यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा, लेकिन यदि मान्यता नहीं मिलती है तो लाखों छात्रों के भविष्य पर ग्रहण लग सकता है।
विज्ञापन


निकाल चुकी हैं पोस्ट, नहीं मिल रही सरकार की अनुमति

डिस्टेंस एजुकेशन में नियमित शिक्षकों की भर्ती के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ईसी की मीटिंग में पोस्ट भी निकाल चुका है। साल 2013 से अब तक कई बार सरकार को पत्र भी लिखे जा चुके हैं, लेकिन सरकार की तरफ से नियमित शिक्षकों की भर्ती के लिए अनुमति नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कोर्सों की है मान्यता, लगभग 70 हजार विद्यार्थी

एमडीयू के डिस्टेंस एजुकेशन में अंग्रेजी, हिंदी, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, लोक प्रशासन, इतिहास, प्रबंधन, लाइब्रेरी साइंस, गणित, कामर्स, ज्योग्राफी और कंप्यूटर साइंस समेत अन्य कोर्सों की मान्यता है। इस साल लगभग 70 हजार विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है।  



नियमित शिक्षकों के लिए सरकार की अनुमति चाहिए, जिसके बाद ही शिक्षकों की भर्ती होगी।  फिलहाल अगले सत्र की मान्यता के लिए यूजीसी ने प्रपोजल मांगे थे, जिसे भेज दिया गया है।
- प्रो. कुलदीप छिकारा, डायरेक्टर डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर एमडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed