Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Early identification of the disease is essential to break the chain of TB: Vice Chancellor

टीबी की कड़ी तोड़ने के लिए बीमारी की जल्द पहचान जरूरी : कुलपति

Sun, 17 May 2026 07:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Early identification of the disease is essential to break the chain of TB: Vice Chancellor
09-पीजीआई में टीबी पर हुई सीएमई का शुभारंभ करते कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल व अन्य अति​थि। स्रोत :
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। टीबी की कड़ी को तोड़ना है। इसके लिए बीमारी की जल्द पहचान व पूरा इलाज जरूरी है। हम सभी मिलकर टीबी रोगियों को जागरूक बनाएं व इलाज दिलाएं। इससे हम टीबी को खत्म कर पाएंगे। यह कहना है स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल का।
वह रविवार को पीजीआई, स्टेट ट्यूबरकुलोसिस सेल एनटीईपी हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में सुश्रुत सभागार में हुई ट्यूबरकुलोसिस डायग्नोसिस एंड मैनेजमेंट : द इमर्जिंग पैराडाइम विषय पर हुई राष्ट्रीय सीएमई में बोल रहे थे।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि पीजीआई के चार विभागों का टीबी पर मंथन सराहनीय है। इससे युवा डॉक्टरों का ज्ञान बढ़ेगा। पीजीआई निदेशक डॉ. सुरेश सिंघल ने कहा कि टीबी खत्म करने के लिए एक साथ काम करने की जरूरत है। नई तकनीक से मौके पर ही एक्स-रे संभव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई के पूर्व छात्र एवं स्वास्थ्य निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप सिंधु ने कहा कि टीबी सभी के सामने एक चैलेंज है। भारत इससे निपटने के लिए बेहतरीन कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री की टीबीमुक्त भारत मुहिम में सभी टीम की तरह काम कर रहे हैं।

डीजीएचएस डॉ. मनीष बंसल ने कहा कि हमने डायग्नोसिस बढ़ा ली है। मौत कम की है। सीएमई में नया सीखा है। इस पर काम करना है। सभी जिलों में जल्द ब्रोंकोस्कोपी शुरू होगी। इससे बिगड़ी हुई टीबी के मरीजों की पहचान आसान होगी।

लखनऊ से आए नॉर्थ जोन टास्क फोर्स टीबी के चेयरमैन डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी ने कहा कि टीबी पर हरियाणा अच्छा कार्य कर रहा है। देश में टीबी से मृत्यु कम करना अहम मुद्दा है। वन बेड इन वन आईसीयू टीबी पेशेंट के लिए रिजर्व करने पर कार्य हो रहा है।

ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. ध्रुव चौधरी ने कहा कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी वाली कहानी है इसलिए बीमारी से सावधानी जरूरी है। टीम के तौर पर कार्य करने से सब संभव हुआ है। सीएमई में सभी ने हरियाणा को टीबीमुक्त बनाने का संकल्प लिया।

डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव व स्टेट ट्यूबरकुलोसिस ऑफिसर डॉ. राजेश राजू ने भी शिरकत की। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुंदन मित्तल, डॉ. अपर्णा परमार, डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. राजेश, डॉ. विपुल, डॉ. संदीप, डॉ. नीलम, डॉ. वरुण अरोड़ा, डॉ. पवन, डॉ अमन आहुजा, डॉ. अनुज समेत अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed