{"_id":"612e8ae38ebc3e7a037bd31a","slug":"earlier-the-job-was-given-by-recommendation-now-by-merit-grover-rohtak-news-rtk6225880144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले सिफारिश से मिलती थी नौकरी, अब मेरिट से : ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले सिफारिश से मिलती थी नौकरी, अब मेरिट से : ग्रोवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि वर्ष 2014 से पहले सिफारिश से नौकरियों की रेवड़ी बांटी जाती थी, लेकिन भाजपा राज में प्रतिभाशाली युवाओं को बगैर सिफारिश और बगैर खर्ची के नौकरी मिलती हैं। ग्रोवर मंगलवार को गोहाना रोड स्थित पंजाबी शिव धर्मशाला में भाजपा युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी के परिचय कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवीन ढुल ने की।
पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि पिछले 7 साल के दौरान प्रदेश की सरकार ने 85 हजार से अधिक रिकॉर्ड सरकारी नौकरी दी, जबकि पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय तमाम नौकरियां हाईकोर्ट में गई। एक गरीब परिवार का बच्चा भी उच्च पद पर नौकरी पा रहा है। पहले नेताओं के परिवार के लोग और उनके रिश्तेदार नौकरियां पाते थे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पर बड़ा दायित्व है और संगठन की मजबूती के लिए नए साथियों को जोड़ें। किसानों के मुद्दे पर गांव गांव अन्नदाताओं को जागरूक करें। इस मौके पर जिला महामंत्री अमित सैनी, कर्मवीर परमार, रेणु चित्रा, मोनिका श्योराण, सहमीडिया प्रभारी सोनिका दहिया, सोशल मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, सह मीडिया प्रभारी सुनिता सांघी, उपाध्यक्ष विवेक, प्रेमदत्त, मनीष दांगी, अमित कलानौर, शुभम भारद्वाज, दीपक धनखड़, सचिव जय शगल, विशेष फ़ौग़ाट, मनोज बोहर, मनोज बोहर, रवि चौहान, विकाश यादव, योगेश राठी, कोषाध्यक्ष सुनील सिंघल, सूचना प्रमुख कृष्ण बंसल, सन्दीप राठी, सागर अरोड़ा, नरेश हिंदू, विवेक नांदल, धर्मबीर प्रजापत, सोमवीर वर्मा, विशाल नेहरा व सुभाष मल्होत्रा भी मौजूद रहे।