फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Earlier the job was given by recommendation, now by merit: Grover

पहले सिफारिश से मिलती थी नौकरी, अब मेरिट से : ग्रोवर

Wed, 01 Sep 2021 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Earlier the job was given by recommendation, now by merit: Grover
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि वर्ष 2014 से पहले सिफारिश से नौकरियों की रेवड़ी बांटी जाती थी, लेकिन भाजपा राज में प्रतिभाशाली युवाओं को बगैर सिफारिश और बगैर खर्ची के नौकरी मिलती हैं। ग्रोवर मंगलवार को गोहाना रोड स्थित पंजाबी शिव धर्मशाला में भाजपा युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी के परिचय कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवीन ढुल ने की।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि पिछले 7 साल के दौरान प्रदेश की सरकार ने 85 हजार से अधिक रिकॉर्ड सरकारी नौकरी दी, जबकि पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय तमाम नौकरियां हाईकोर्ट में गई। एक गरीब परिवार का बच्चा भी उच्च पद पर नौकरी पा रहा है। पहले नेताओं के परिवार के लोग और उनके रिश्तेदार नौकरियां पाते थे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पर बड़ा दायित्व है और संगठन की मजबूती के लिए नए साथियों को जोड़ें। किसानों के मुद्दे पर गांव गांव अन्नदाताओं को जागरूक करें। इस मौके पर जिला महामंत्री अमित सैनी, कर्मवीर परमार, रेणु चित्रा, मोनिका श्योराण, सहमीडिया प्रभारी सोनिका दहिया, सोशल मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, सह मीडिया प्रभारी सुनिता सांघी, उपाध्यक्ष विवेक, प्रेमदत्त, मनीष दांगी, अमित कलानौर, शुभम भारद्वाज, दीपक धनखड़, सचिव जय शगल, विशेष फ़ौग़ाट, मनोज बोहर, मनोज बोहर, रवि चौहान, विकाश यादव, योगेश राठी, कोषाध्यक्ष सुनील सिंघल, सूचना प्रमुख कृष्ण बंसल, सन्दीप राठी, सागर अरोड़ा, नरेश हिंदू, विवेक नांदल, धर्मबीर प्रजापत, सोमवीर वर्मा, विशाल नेहरा व सुभाष मल्होत्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed