{"_id":"af450af4f6c86046fecfb741f8695a4b","slug":"during-the-shooting-death-of-man-lawsuit-filed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग के दौरान युवक की मौत, मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग के दौरान युवक की मौत, मुकदमा दर्ज
रोहतक
Updated Mon, 11 Aug 2014 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाढ़ौत स्थित जे.के. भट्ठे पर एक हरियाणवी एलबम की शूटिंग के दौरान गाड़ी से कुचले जाने से बहुअकबरपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक के परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बहुअकबरपुर निवासी प्रवीन ने बताया कि लाढ़ौत भट्ठे पर एक हरियाणवी एलबम की शूटिंग चल रही थी। शनिवार को उसका छोटा भाई प्रदीप भी शूटिंग देखने वहां चला गया। जब वह शूटिंग देख रहा था तो फिल्म के डॉयरेक्टर सोनू कुंडू ने उसे भी एलबम में रोल देने के लिए कहा।
प्रदीप इसके लिए तैयार हो गया। उन्होंने प्रदीप से कहा कि एक सीन की शूटिंग होनी है, जिसमें एक गाड़ी तेज रफ्तार से तुम्हारी तरफ आएगी। गाड़ी तुम्हारे पास पहुंचने से पहले वहां से हट जाना। प्रदीप ने इसके लिए हामी भर दी। जाड़ौदा निवासी जे.पी. सीन की शूटिंग कर रहा था। वहीं बहुअकबरपुर निवासी सिद्धार्थ गाड़ी का ड्राइवर था।
विज्ञापन
सिद्धार्थ तेज स्पीड से गाड़ी प्रदीप की तरफ लेकर आया। जब तक प्रदीप वहां से हट पाता, गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सदर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवीन की शिकायत पर डॉयरेक्टर सोनू कुंडू, कैमरामैन जाड़ौदा निवासी जेपी, गाड़ी का ड्राइवर बहु अकबरपुर निवासी सिद्धार्थ एंड पार्टी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक प्रदीप व गाड़ी का ड्राइवर सिद्धार्थ दोनों ही बहुअकबरपुर के हैं।
दोनों के बीच में संबंध कैसे थे, यह पता लगाने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। ये एक्सीडेंट था या फिर सोची समझी साजिश, यह जांच में ही सामने आ पाएगा।