फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Due to water logging, public is worried due to non-availability of drinking water

Rohtak News: प्रशासन जलभराव से तो जनता पेयजल न मिलने से परेशान

Thu, 31 Aug 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 31 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Due to water logging, public is worried due to non-availability of drinking water
रोहतक। पिछले दिनों हुई बारिश का पानी अभी भी खेतों में है। प्रशासन लगातार पानी निकाल रहा है। वहीं दूसरी ओर जनता पेयजल न मिलने से परेशान है। सबसे अधिक समस्या टेल (आखिरी छोर पर ) पर हो रही है। सबसे बड़ी समस्या है कि शिकायत के बावजूद जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। अधिकांश जनता टैंकरों, कैंपरों व हैंडपंपों के भरोसे है।
विज्ञापन


शहर की विभिन्न कॉलोनियों में पिछले काफी समय से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। लोग शिकायत कर रहे हैं, लेकिन स्थिति यथावत है। लोगों का आरोप है कि कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विभाग कभी नहरी पानी के न होने का रोना रोता है तो कभी किसी बात का। अब तो दोनों नहरों में पानी फुल है। 135 लीटर प्रति व्यक्ति को देने की दूर विभाग पानी ही नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन




कबीर कॉलोनी


धर्मवीर ने बताया कि टेल वाले एरिया में पिछले एक साल से गली में पाइपलाइन बिछाने की बात चल रही है। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। पार्षद के पास जाते हैं तो जवाब मिलता है काम जरूर करवाया जाएगा। लोगों का जीना दूभर हो चुका है। अनजान जगहों पर लगे हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डेयरी मोहल्ला



जगवीर सिंह ने बताया कि इस मोहल्ले में समस्या आज से नहीं पिछले कई सालों से बनी हुई है। पानी का बूस्टर होने के बाद भी लोगों को समय पर पानी नहीं मिल रहा है। बूस्टर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ता है। लेकिन वहां भी काफी भीड़ होने के कारण लोगों का जल्दी नंबर नहीं आता। इससे लोगों का समय भी खराब होता है। विभाग द्वारा स्थायी समाधान करवाया नहीं जा रहा है। जाम भी लगा चुके, उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।



सुनारिया चौक



अमरजीत ने बताया कि पर्याप्त पानी न मिलने से लोगों तनाव से जूझना पड़ रहा है। शासन-प्रशासन किस लिए है। विभाग द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जाता है, समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता।


कुताना बस्ती


जयपाल नांदल ने बताया कि एक दिन छोड़कर सिर्फ 25 मिनट के लिए ही पानी की सप्लाई दी जाती है। इसमें घर की टंकी तक नहीं भर पाती। टैंकर मंगवाकर ही पानी की पूर्ति पूरी की जाती है। परिवेदना समिति की बैठक में पानी की समस्या को लेकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात भी की थी। अधिकारियों को पानी से संबंधित निर्देश भी दिए गए लेकिन अभी तक भी समस्या बनी हुई है।



माॅडल टाउन
नरेश चौहान ने बताया कि माॅडल टाउन के कुछ एरिया में कभी पानी की सप्लाई ठीक तो कभी बिल्कुल ही कम आ रही है। जिससे पानी की समस्या बनी ही रहती है। हालांकि कुछ एरिया में पानी ठीक तरीके से आ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा इस समस्या का स्थायी समाधान ही नहीं किया गया है। अगर वह ठीक से इसमें काम करें तो इसका स्थायी समाधान भी हो सकता है। लेकिन विभाग इसे करना नहीं चाहता।


वर्जन



जहां भी पानी की समस्या है वहां पर पानी के टैंकर भिजवाएं जा रहे हैं। फिर भी इस तरह की समस्या बनी हुई है तो जल्द समाधान करवाया जाएगा। आमजन को पानी के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

- आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed