फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Due to increased transplantation, the arrival of paddy in the markets increased.

Rohtak News: रोपाई अधिक होने से मंडियों में धान की आवक में हुई बढ़ोतरी

Fri, 14 Nov 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 14 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Due to increased transplantation, the arrival of paddy in the markets increased.
27...रोहतक की नई अनाज मंडी में पड़ा धान। संवाद
रोहतक। जिले में अब तक करीब डेढ़ लाख क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है जबकि इस बार उत्पादन का अनुमान लगभग 2,66,000 क्विंंटल था। रोपाई अधिक होने के कारण जिले की मंडियों में धान की आवक में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी रोहतक में 1,40,000 क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है। पिछले सीजन में 62,000 क्विंटल धान की आवक हुई थी। इस तरह मंडी में करीब 68,000 क्विंटल धान अधिक पहुंचा है। इसके अतिरिक्त सांपला अनाज मंडी में लगभग 18,000 क्विंटल धान की आवक हुई है। पिछली बार लगभग 5,000 क्विंटल थी। इस तरह यहां पिछले साल के मुकाबले लगभग 13,000 क्विंटल अधिक धान की आवक हुई है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के मुताबिक जिले में इस बार लगभग 77,000 हेक्टेयर भूमि पर धान की रोपाई की गई। इसमें से करीब 3800 हेक्टेयर में पीआर धान की किस्म की रोपाई की गई है। पीआर धान की बात करें तो प्रति हेक्टेयर से लगभग 70 क्विंटल धान का उत्पादन हो जाता है। अन्य किस्मों में भी लगभग 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा वेयरहाउस कार्पोरेशन रोहतक के डीएम रोहतास दहिया का कहना है कि पिछली बार की अपेक्षा रोपाई अधिक होने के कारण मंडियों में धान की आवक में बढ़ोतरी हुई है। अब भी मंडी में औसतन 300 क्विंटल पीआर धान की आवक हो रही है।
--------
पिछले तीन साल से धान की रोपाई व उत्पादन
रोपाई लक्ष्य रोपाई वर्ष
50,000 हेक्टेयर 77,000 हेक्टेयर 2024-25
50,000 हेक्टेयर 89,000 हेक्टेयर 2023-24
50,000 हेेक्टेयर 78,000 हेक्टेयर 2022-23
50,000 हेक्टेयर 67,000 हेक्टेयर 2021-22
---------
उत्पादन लक्ष्य उत्पादन वर्ष
240 टन 2,86,370 क्विंटल 2023-24
260 टन 2,30,340 क्विंटल 2022-23
250 टन 1,09,130 क्विंटल 2021-22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed