फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Due to fear of going to jail, former CM Hooda will help BJP in 2024: Abhay

जेल जाने के डर से 2024 में पूर्व सीएम हुड्डा करेंगे भाजपा की मदद : अभय

Fri, 06 Oct 2023 04:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 04:10 AM IST
विज्ञापन
Due to fear of going to jail, former CM Hooda will help BJP in 2024: Abhay
रोहतक। इनेलो नेता और ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि सीबीआई और ईडी पूर्व सीएम हुड्डा पर कार्रवाई इसलिए नहीं करती कि भाजपा और हुड्डा मिले हुए हैं। 2024 में भी हुड्डा भाजपा की ही मदद करेंगे, क्योंकि उनको जेल जाने का डर है। यह तो साफ हो चुका है कि अब तक हुड्डा भाजपा की ही दया पर जेल जाने से बचे हुए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को इनेलो नेता अभय चौटाला पार्टी कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा व जजपा का प्रदेश में जनजा निकल चुका है। आज भाजपा नेताओं की हिम्मत नहीं है कि वह प्रदेश के किसी गांव में जाकर जनसभा कर लें। भाजपा ने नौ साल के शासन काल के दौरान जनहित में कोई कार्य नहीं किया, बल्कि जजपा के साथ मिलकर जनता को लूटने का काम किया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि जिसने गलत किया है वह जेल जाएगा।
विज्ञापन


एसवाईएल का श्रेय अब बेवजह ले रही है भाजपा
उन्होंने कहा एसवाईल पर सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश आया है उसे केंद्र सरकार को तुरंत लागू करवाना चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री की इतनी हिम्मत नहीं कि वह एसवाईएल का पानी हरियाणा को ना दे। भाजपा तो एसवाईएल का श्रेय अब बेवजह ले रही है। वास्तव में एसवाईएल की जीत चौधरी देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला के प्रयासों से हुई थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने आज तक इस मामले पर प्रधानमंत्री से मुलाकात तक नहीं की है। इनेलो दस लोकसभा व 90 विधानसभा सीटों के लिए अपनी तैयारी करने में जुटी है। प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व विधायक बलवंत मायना, बाली पहलवान, डॉ. नफे सिंह लाहली, कृष्ण कौशिक, वेद सिंह भैराण, विनेश लाकड़ा, अरविंद गोस्वामी, सतबीर सहरावत, सुशीला, सतीश, हप्पी, मुख्तार सिंह आदि सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed