फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Drunken doctor flirting with women, men beaten

नशे में धुत डॉक्टर ने की महिला से छेड़खानी, लोगों ने पीटा

Fri, 15 Aug 2014 03:33 AM IST
रोहतक
रोहतक Updated Fri, 15 Aug 2014 03:33 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई कैजुअल्टी के पास बृहस्पतिवार देर रात नशे में धुत डॉक्टर ने पति का इलाज कराने आई एक महिला से छेड़खानी की। महिला के विरोध करने पर आस-पास मौजूद लोगों ने डॉक्टर को पकड़ कर धुनाई कर दी। मामला बढ़ता देख कैजुअल्टी स्टाफ और सिक्योरिटी ने डॉक्टर का बीच बचाव कर अंदर ले गए।
विज्ञापन


वहीं सीएमओ डॉ. महेश ने कहा, मामला छेड़खानी का नहीं बल्कि कुछ लोगों के आपसी विवाद का है जिसमें डॉक्टर नहीं था। दरअसल गुड़गांव से कलानौर जा रहे एक परिवार दुर्घटना में घायल होने पर उपचार के लिए पीजीआई आया था। दुर्घटना में महिला के पति अनिल एडमिट हुआ।
विज्ञापन


वहीं रात में करीब साढ़े बारह बजे पीजीआई कैजुअल्टी के बाहर महिला खड़ी थी तभी वहां से गुजर रहे एक डॉक्टर ने महिला को पकड़ छेड़खानी की। नशे में धुत व्यक्ति को महिला से छेड़खानी करते हुए देख सिक्योरिटी वाले दौड़े लेकिन सिविल ड्रेस में मौजूद डॉक्टर को देख पीछे हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने जब इसका विरोध किया तो वहां पर बैठे मरीजों के परिजनों ने डॉक्टर की पिटाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शी समालखा के धर्मवीर, बहादुरगढ़ के सोनू, मडौदी निवासी रविंद्र ने बताया कि सिक्योरिटी और कैजुअल्टी स्टाफ महिला और डॉक्टर को लेकर सीएमओ के पास गए इसके बाद डॉक्टर सामने नहीं आया।


वहीं महिला के पति अनिल के भाई सुनील ने बताया कि सीएमओ से जब इसकी शिकायत की गई तो उन्होंने लिखित शिकायत देने को कहा। सुनील ने बताया भाई अभी एडमिट है। ऐसे में डॉक्टर से जान को खतरा हो सकता है। उसने बताया कि सुबह मरीज की हालत देखकर कार्रवाई की मांग करेंगे।

वहीं घबराई महिला पति की जान को खतरा बताते हुए रोने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा पीजीआई प्रशासन मामले की जांच के लिए सीसीटीवी की फुटेज देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed