{"_id":"69349e957827a8946d0e4382","slug":"drinking-water-crisispeople-are-carrying-water-from-taps-on-their-heads-and-tankers-arent-arriving-on-time-rohtak-news-c-17-roh1020-773716-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पेयजल संकट...नलों से सिर पर ढो रहे पानी, टैंकर भी समय पर नहीं पहुंच आ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पेयजल संकट...नलों से सिर पर ढो रहे पानी, टैंकर भी समय पर नहीं पहुंच आ रहे
Sun, 07 Dec 2025 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
16...रोहतक के माता दरवाजा स्थित सार्वजनिक नल से पानी भरते स्थानीय लोग। संवाद
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। शहर में पेयजल संकट से लोग जूझने लगे हैं। पुरानी शहर की 80 से अधिक कॉलोनियों में शनिवार को सप्लाई नहीं आई। विभाग के अनुसार अब रविवार एक समय पानी आएगा। शनिवार को सप्लाई न आने से लोग परेशान रहे। नलों से सिर पर पानी ढोकर किसी तरह काम चलाना पड़ा।
टेल एंड की कॉलोनियों में पेयजल कटौती के कारण लोगों को और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जब तक जलघर के तालाबों की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है, तब तक एक दिन छोड़कर ही सप्लाई दी जाएगी।
नहरी पानी न आने के कारण जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में पेयजल कटौती की जा रही है। झज्जर रोड जलघर दो व बोहर स्थित जलघर तीन के अंतर्गत कॉलोनियों में दो समय मिलने वाला पानी सिर्फ एक समय मिल रहा है जबकि मानसरोवर पार्क स्थित जलघर एक के अंतर्गत कॉलोनियों में एक दिन छोड़कर सप्लाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
जलघर एक की कॉलोनियों में शनिवार पेयजल सप्लाई नहीं आने से जींद रोड, माता दरवाजा, शोरा कोठी प पाड़ा मोहल्ला आदि क्षेत्र पूरी तरह से प्रभावित रहे। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र में टैंकर भेजे जा रहे हैं। प्रभावित कॉलोनीवासी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निशुल्क पेयजल टैंकर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-- -- -- -- -- -
नहर में 200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। अभी जलघरों में स्थिति सामान्य नहीं है। अगर लगातार नहर से पानी मिलता रहा तो कटौती नहीं करेंगे अन्यथा, एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई जारी रहेगी।
- भूदेव मुदगिल, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग
-- -- -- -- -- -
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शनिवार सुबह ही पेयजल समस्या के बारे में अवगत करवाया था लेकिन तीन दिसंबर को अप्लाई किया गया टैंकर अभी तक कॉलोनी में नहीं पहुंचा है।
- दीपक मोरवाल, शोरा कोठी।
-- -- -- -- -- -
हमारा क्षेत्र टेल एंड में पड़ता है। नहर पानी आए या न आए लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल सप्लाई का बुरा हाल रहता है। महिलाओं व बच्चों को परेशान होना पड़ता है।
- मुकेश, जींद रोड।
-- -- -- -- -- -
काफी समय से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। अगर टैंकर अप्लाई करते हैं तो वह भी समय पर नहीं पहुंच रहा है। माता दरवाजा स्थित सार्वजनिक नल से पानी लाकर काम चलाते हैं।
- रविंद्र, माता दरवाजा, वार्ड-4
-- -- -- -- --
आसपास नलकूप नहीं और घर में भी सबमर्सिबल भी नहीं है। पेयजल समस्या के साथ-साथ अन्य कार्यों के लिए भी घर में पानी नहीं है। क्षेत्र के सभी लोग पानी न आने से प्रभावित हैं।
- ओमप्रकाश, प्रेम नगर

16...रोहतक के माता दरवाजा स्थित सार्वजनिक नल से पानी भरते स्थानीय लोग। संवाद- फोटो : संवाद