फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Drinking water crisis deepens in the old city, water is coming once in 48 hours

Rohtak News: पुराने शहर में गहराया पेयजल संकट, 48 घंटे में एक बार आ रहा पानी

Tue, 16 Sep 2025 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in the old city, water is coming once in 48 hours
मानसरोवर पार्क के निकट जलघर-1 के तालाब में मापक यंत्र से नीचे पहुंचा पानी। संवाद - फोटो : credit
रोहतक। शहर में मानसून के बाद एक फिर से पेयजल संकट गहरा गया है। कॉलोनियों में कटौती के साथ पानी सप्लाई हो रहा है। पुराने शहर की करीब 40 कॉलोनियों में लोगों को 48 घंटे में सिर्फ एक समय ही पानी मिल रहा है। जिस कॉलोनी में एक दिन पानी आ गया, अगले दिन वहां सप्लाई नहीं आ रही।
विज्ञापन


कृषि क्षेत्र में पानी की मांग न होने के कारण नहर में पानी का जलस्तर बेहद कम है। जलघरों में सिर्फ दो से तीन फीट पानी ही उपलब्ध है। मानसरोवर पार्क स्थित जलघर-1 और बोहर जेएलएन नहर स्थित जलघर-3 में पानी नाम मात्र का बचा है।
विज्ञापन

इन्हीं जलघरों के अंतर्गत आने वाली 80 से अधिक कॉलोनियों में जलापूर्ति प्रभावित है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नहरी पानी की सप्लाई बंद हो जाए तो सिर्फ दो-तीन दिन का पानी ही उपलब्ध है। शहरवासियों का कहना है कि दो दिन पहले विभाग ने पानी की कटौती शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

जेएलएन नहर पर लगाए चार ट्रैक्टर बर्मा पंपसेट

जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में 750 क्यूसेक पानी चल रहा है। नहर में जन स्वास्थ्य विभाग के रजबहा व पाइप तक पानी नहीं पहुंचने के कारण विभाग ने चार ट्रैक्टर बर्मा लगाए हैं।
शहर के प्रेम नगर, सलारा मोहल्ला, शोरा कोठी, पाड़ा मोहल्ला, रैनकपुरा, पटवार खाना, चमनपुरा, माता दरवाजा, बाबरा मोहल्ला समेत करीब 40 कॉलोनियों में एक दिन छोड़कर पेयजल आपूर्ति की शिकायतें आ रही हैं।
------------

वर्जन

बारिश से कृषि क्षेत्र में पानी की मांग नहीं है। पेयजल आपूर्ति के लिए नहर में 750 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। अपने स्तर पर जलघर के तालाबों व घरों तक पानी पहुंचाने का कार्य जन स्वास्थ्य विभाग का है।


- रामनिवास, कार्यकारी अभियंता, जेएलएन फीडर, जल सेवाएं

-----------

वर्जन

पानी की पूर्ति के लिए नहर में पंपसेट लगाकर पानी को उठाया जा रहा है। पूरे शहर में पानी की कटौती नहीं की जा रही है। कुछ कॉलोनियों में मामूली मरम्मत कार्य के कारण पानी की कटौती की दिक्कत हो सकती है।

- संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग

------------

फोटो : 18

दो समय मिलने वाला पानी नलों में एक समय आ रहा है लेकिन वो भी दूषित सप्लाई आ रही है। दो दिन पहले विभाग ने पानी की कटौती शुरू की थी।

- सुरेंद्र पंवार, प्रेम नगर।

-----------

फोटो : 19

नलों में पानी नहीं आ रहा है। लोगों को टैंकर भी सीमित मात्रा में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विभाग को बार-बार शिकायत दी गई है।

- दीपक, शोरा कोठी।

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed