फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dr Rajesh bakshi will acting in Hollywood movie A Cannibal Mind

डॉ. राजेश बख्शी मार्टिन नूजा की फिल्म ए कैनिबल माइंड में निभाएंगे पुलिस अधिकारी की भूमिका

Fri, 31 Jan 2020 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Dr Rajesh bakshi will acting in Hollywood movie A Cannibal Mind
डॉ. राजेश बख्‍शी ।
रोहतक के विकास नगर निवासी डॉ. राजेश बख्शी आने वाले समय में हॉलीवुड फिल्म निर्माता मार्टिन नूजा की फिल्म ‘ए कैनिबल माइंड’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके लिए उनका हॉलीवुड फिल्म निर्माता मार्टिन नूजा से अनुबंध हो गया है। डॉ. बख्शी ने बताया कि कला और कलाकार की कोई सीमा नहीं होती। उन्होंने 1980 में बनी हरियाणवी फिल्म ‘बहु रानी’ से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा और बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। इसके बाद अब हॉलीवुड में भी हाल ही में 62 देशों में बेस्ट फिल्म का अवार्ड जीतने के बाद ऑस्कर अवार्ड के लिए गई फिल्म ‘स्कॉटलैंड’ में अभिनय किया है। इसी अभिनय को देखते हुए डॉ. राजेश बख्शी के अभिनय को देखते हुए हॉलीवुड फिल्म निर्माता ने अपनी आगामी फिल्म के लिए उन्हें चयनित किया है। डॉ. बख्शी अभी तक हिंदी, हरियाणवी, गुजराती, पंजाबी, राजस्थानी आदि भाषाओं में बनी 30 से अधिक फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभा चुके हैं। इनमें से कुछ प्रमुख फिल्मों में अतिथि तुम कब जाओगे, बिट्टू बॉस, आक्रोश, जिला गाजियाबाद, देसी कट्टे, स्कॉटलैंड, वीरे दी वेडिंग आदि हैं। इसके अलावा बॉलीवुड फिल्म मुंबई ड्रीम्स, काश, वेलापंथी, डॉर्क लव आदि जल्द ही रिलीज होने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed