फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar's life-size statue unveiled after 8 months

Rohtak News: डाॅ. भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का 8 माह बाद हुआ अनावरण

Fri, 06 Dec 2024 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar's life-size statue unveiled after 8 months
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शुक्रवार को भारत रत्न बाबासाहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। डाॅ. आंबेडकर हॉल के सामने बाबासाहेब की प्रतिमा का अनावरण सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की उपस्थिति में किया। मंत्री बेदी ने पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा विद्यार्थियों को प्रेरणा देगी। इस प्रतिमा का अनावरण लगभग 8 माह बाद हुआ। यह अप्रैल 2024 में बनकर तैयार हो गई थी। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने इस प्रतिमा की बारीकियों के बारे में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को बताया। मुख्यातिथि ने हार-श्रृंगार का पौधा भी लगाया। प्रतिमा अनावरण समारोह में ओलंपियन सुमित कुमार, मेयर मनमोहन गोयल, हरियाणा भाजपा संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, डाॅ. आदित्य बतरा समेत भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो. एएस. मान, प्रो. गुलशन तनेजा, प्रो. रणदीप राणा, प्रो. सत्यवान बरोदा, डाॅ. विकास सिवाच समेत विवि के डीन, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, कर्मी, शोधार्थी, विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


.इस प्रतिमा में लगभग 25 लाख रुपये का खर्च लगा।
.प्रतिमा नौ फीट ऊंची।
. तांबा -85 प्रतिशत
.टिन -5 प्रतिशत
.जिंक -5 प्रतिशत
.सीसा -5 प्रतिशत

बस स्टैंड परिसर में खड़ी जंग लगी बस।

बस स्टैंड परिसर में खड़ी जंग लगी बस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed