{"_id":"664be94f2f19475da609e3b6","slug":"dont-forget-on-25th-may-definitely-come-to-vote-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-110455-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 25 मई को भूल न जाना, वोट डालने जरूर आना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 25 मई को भूल न जाना, वोट डालने जरूर आना
Tue, 21 May 2024 05:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 21 May 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
झज्जर में मतदान के लिए निमंत्रण देते हुए बीएलओ। फोटो-प्रचार विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरी।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बेरी निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में 25 मई को मतदान करने के लिए बीएलओ और आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा मतदाताओं को केंद्रों के साथ साथ घर-घर जाकर वोटर स्लिप, मतदाता गाइड व आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है।
यह जानकारी बेरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी रविन्द्र मलिक ने दी। एआरओ ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव-2024 का थीम चुनाव का पर्व-देश का गर्व है। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा अनूठी पहल की गई है, जिसमें निमंत्रण पत्र तैयार किया गया है। इस निमंत्रण पत्र का स्लोगन भेज रहे हैं निमंत्रण, मतदाता तुम्हें बुलाने को, 25 को भूल न जाना वोट डालने आने को प्रमुख है। उन्होंने बताया कि बीएलओ वोटर स्लिप के साथ उक्त निमंत्रण पत्र भी परिवार को दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि निमंत्रण पत्र के पिछली ओर मतदान करने की पूरी प्रक्रिया अंकित की गई है। एआरओ रविंद्र मलिक ने बताया कि मतदान प्रक्रिया में पांच चरण होते हैं। पहले मतदान के लिए लाइन में खड़ा होना है, उसके बाद मतदान अधिकारी मतदान सूची में मतदाता के नाम और उसके पहचान के दस्तावेज की जानकारी लेगा। तीसरे चरण में मतदान अधिकारी अंगुली पर नीली स्याही लगाएगा। चौथे चरण में मतदान अधिकारी पर्ची लेगा और अंगुली पर स्याही लगे होने की पुष्टि करेगा। उसके बाद मतदाता ईवीएम पर जाकर अपने मनपसंद प्रत्याशी को वोट करेगा।