फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Doctor cheated of 14 and a half thousand rupees

डॉक्टर से साढ़े 14 हजार रुपये की ठगी

Sun, 25 Sep 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Doctor cheated of 14 and a half thousand rupees
रोहतक। शहर की शिवाजी कॉलोनी के एक डॉक्टर से किसी ने ऑनलाइन साढ़े 14 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डॉक्टर दयाप्रकाश वर्मा ने दी शिकायत में बताया कि उसने 5 जून 2022 को एक एप के माध्यम से तीन निक्कर मंगवाई थी। इसके लिए ऑनलाइन 218 रुपये का भुगतान किया गया। अगले दिन उसने आर्डर की स्थिति जानने के लिए एप के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया। जवाब मिला कि आपको खुद फोन किया जाएगा। थोड़ी देर बाद फोन आया। फोन करने वाले युवक ने कहा कि आपके पैसे खाते में वापस आ जाएंगे। इसके लिए एनी हेल्प डेस्क एप डाउनलोड करनी होगी। कहे मुताबिक उसने ऐसा ही किया। साथ ही डेबिट कार्ड की फोटो अपलोड कर दी। इसके बाद उसके खाते से 14 हजार 653 रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed