फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dobh's youth was shot in an altercation

कहासुनी में डोभ के युवक को मारी थी गोली

Wed, 15 Jun 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dobh's youth was shot in an altercation
रोहतक। डोभ गांव के नवीन को कहासुनी के चलते सोमवार रात को गोली मारी गई है। पुलिस ने घायल के बयान पर गांव के युवक अजय उर्फ बिट्टू व उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह का कहना है कि जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नवीन ने दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार रात को करीब 10 बजे घर पर था। इसके बाद बाइक लेकर पेट्रोल पंप की तरफ जा रहा था। रास्ते में शराब के ठेके पास पहुंचा तो कार में गांव का युवक अजय उर्फ बिट्टू व प्रदीप उर्फ भांजा थे। दोनों ने कार बाइक के आगे अड़ाकर रास्ता रोक लिया। दोनों कार से नीचे उतरे। इसी बीच गांव का युवक मेनपाल, राहुल, गांव का भांजा दीपक व अजय निवासी शिमली सहित अन्य युवक भी आ गए। इसके बाद उसे जमीन पर गिरा दिया गया। अजय उर्फ बिट्टू ने उसकी जांघ में गोली मारी। इसके बाद प्रदीप ने कूल्हे पर गोली मारी। इसी बीच उसका भाई हिमांशु व अन्य लोग आ गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। उसे पीजीआई के ट्रामा सेंटर में लाया गया। पुलिस ने अजय उर्फ बिट्टू, प्रदीप भांजा, मेनपाल, राहुल, अजय निवासी शिमली व दीपक भांजा सहित अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
जांच में पता चला है कि युवक नवीन को गोली कहासुनी के चलते मारी गई है। गांव के ही युवक अजय उर्फ बिट्टू सहित अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी बहुअकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed