फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   DJ disturbed sleep, Colonel filed a case

डीजे से नींद में खलल, कर्नल ने कराया केस दर्ज

Fri, 12 Nov 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
DJ disturbed sleep, Colonel filed a case
शहर के सेक्टर एक की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रात को 11 बजे के बाद कार्यक्रम में चल रहे डीजे ने आसपास के लोगों की नींद में खलल डाल दिया। इस दौरान छुट्टी पर घर आए कर्नल ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला देकर अर्बन एस्टेट थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ पर्यावरण बचाव एक्ट 1986 की धारा 15 के तहत मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर 2 निवासी कर्नल मुकेश हुड्डा ने बताया कि वे अभी छुट्टी आए हुए हैं। 11 नवंबर की रात को सेक्टर एक स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कोई कार्यक्रम चल रहा था, जहां से डीजे की तेज आवाज आ रही थी। इससे लोगों की नींद खराब हो रही थी। रात 11 बजे के बाद भी जब डीजे बंद नहीं हुआ तो मामले की सूचना अर्बन एस्टेट थाने में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, कर्नल मुकेश हुड्डा का कहना है कि सभी को कार्यक्रम आयोजित करने का अधिकार है, लेकिन दूसरों का भी ध्यान रखना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक डीजे बजाना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed