फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Diwali: Trauma center on high alert, doctors for every disease will be posted

दिवाली : ट्रॉमा सेंटर हाई अलर्ट पर, हर बीमारी के डॉक्टर रहेंगे तैनात

Thu, 04 Nov 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Diwali: Trauma center on high alert, doctors for every disease will be posted
दिवाली पर्व को लेकर पीजीआई का ट्रॉमा सेंटर हाई अलर्ट पर है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए ट्रॉमा सेंटर में हर बीमारी के डॉक्टर तैनात रहेंगे। यहां सभी जरूरी दवाएं व अन्य सामान भी उपलब्ध करा दिया गया है। सिविल अस्पताल का आपात विभाग भी सभी चिकित्सा सुविधाओं के साथ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन

त्योहार पर पटाखा चलाने से झुलसने या आगजनी की स्थिति में घायलों को तुरंत राहत दी जाएगी। इसके लिए पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर को तैयार कर दिया गया है। यहां नेत्र रोग, बर्न एंड प्लास्टिक विभाग, सर्जन व अन्य चिकित्सक रात को भी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। आमतौर पर इन्हें विभाग से फोन करके बुलाया जाता है। दिवाली पर मरीजों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है। इस संबंध में अधिकारियों ने आपात विभाग व ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

दिवाली के चलते ट्रॉमा सेंटर में मरीजों के इलाज की सभी सुविधाएं मुहैया करा दी गई हैं। नेत्र, बर्न एंड प्लास्टिक व अन्य चिकित्सकों को भी तैनात कर दिया गया है। यहां सभी तरह की दवाएं व अन्य सामान उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संदीप, डीएमएस, पीजीआई
अस्पताल की आपात सेवाएं 24 घंटे जारी रहेंगी। यहां मरीजों के लिए चिकित्सक भी मुहैया रहेंगे। गंभीर स्थिति या चिकित्सा विशेषज्ञ की जरूरत पड़ने पर फोन पर उन्हें बुलाया जाएगा। मरीजों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
- डॉ. रमेश चंद्र, चिकित्सा अधीक्षक, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed