फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Diwali today, the city will be lit up with colorful lights

दीपावली आज, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा शहर

Thu, 04 Nov 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Diwali today, the city will be lit up with colorful lights
दीपावाली पर सेक्टर वन में आर्कषक सजाया गया मंदिर। अमर उजाला
कोरोना काल के बीच दीपों का त्योहार दीपावली आज है और इसे उत्साह व नई ऊर्जा के साथ मनाने के लिए लोग तैयार हैं। वीरवार को दीपावली की रात दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से शहर जगमगाएगा। भक्त मां लक्ष्मी के पूजन के साथ ही सुख समृद्धि की कामना करेंगे। बुधवार को छोटी दीपावली पर भी बाजारों में खूब रौनक रही और वीरवार को इसमें और उत्साह देखने को मिलेगा। त्योहार की खुशियों के साथ ही व्यापार में भी खुशियां आई है। मंदी का लंबे समय से सामना कर रहे व्यापारियों के यहां त्योहार पर ग्राहकी बढ़ने के साथ व्यापार में तेजी आई है।
विज्ञापन

दुर्गा भवन के पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज मिश्र ने बताया कि दीपावली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का विधि-विधान से शुभ मुहूर्त में पूजन करने पर साल भर मां की कृपा बनी रहती है। दीपावली के दिन मां लक्ष्मी का पूजन शुभ मुहूर्त में करना विशेष फलदायी माना जाता है। प्रतिष्ठानों के लिए पूजन चर लग्न में और घरों में मां का पूजन स्थिर लग्न में करना विशेष फलदायी होता है। मां लक्ष्मी के पूजन के लिए सबसे पहले पूजा स्थल की अच्छी तरह से सफाई करें। पवित्रता को बनाए रखने के लिए गंगाजल से छिड़काव करें। मां लक्ष्मी के आगमन के लिए पहले से ही घर के बाहर रंगोली सजा दें। पूजा स्थल पर एक चौकी सजाएं और उस पर लाल कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति या फिर तस्वीर को रख दें। चौकी पर जल से भरा एक कलश जरूर रखें, इसके बाद मां लक्ष्मी, गणेश जी की मूर्तियों व तस्वीरों पर तिलक लगाकर दीप जलाएं। इसके बाद अक्षत, गुड़, हल्दी, अबीर-गुलाल, फल मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। फिर कुबेर देवता, भगवान विष्णु, मां काली और मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा करें। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि घर में मौजूद सभी सदस्यों को मां लक्ष्मी का पूजन एकत्रित होकर करना चाहिए। महालक्ष्मी पूजन के बाद घर की तिजोरी या प्रतिष्ठान की तिजोरी का पूजन करना चाहिए। बही खाता और व्यापारिक उपरकरण का भी पूजन करें और इसके बाद सभी को मीठा प्रसाद और जरूरतमंद को दक्षिणा दें।
विज्ञापन

दीपोत्सव विधि मुहूर्त
प्रात: 06:39 से प्रात: 08:01 तक शुभ वेला
प्रात: 10:45 से दोपहर 12:07 तक चंचल वेला
दोपहर 11:45 से दोपहर 12:29 तक अभिजीत वेला
दोपहर 12:07 से दोपहर 01:29 तक लाभ वेला
शाम 04:13 से शाम 05:35 तक शुभ वेला
गोधूलि वेला शाम 05:35 से रात्रि 08:25तक
स्थिर लग्न घर पर लक्ष्मी पूजन के लिए
वृश्चिक लग्न प्रात: 07:47 से प्रात: 10:06 तक
कुंभ लग्न दोपहर 01:52 से दोपहर 03:16 तक
वृषभ लग्न सायं 06:12 से रात्रि 08:25 तक
सिंह लग्न रात्रि 12:43 से रात्रि 03:03 तक
चर लग्न दुकान व फैक्टरी में लक्ष्मी पूजन
तुला लग्न प्रात: 5:26 से प्रात: 7:46 तक
मकर लग्न दोपहर 12:11 से दोपहर 01:51 तक
मेष लग्न सायं 04:39 से सायं 06:11 तक
कर्क लग्न रात्रि 10:20 से रात्रि 12:42 तक
फूलों की बढ़ी मांग
दीपावली पूजन के लिए फूलों की मांग काफी बढ़ गई है। फूल विक्रेेता कई दिन पहले से फूलों का स्टाक रखे हुए हैं। मांग के अनुरूप इनकी कीमत भी बढ़ने लगी है। वीरवार को खास रूप से कमल के फूलों की ज्यादा मांग बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed