फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Divisional Commissioner inspected the drains, gave instructions to clean them by 20th

Rohtak News: मंडल आयुक्त ने ड्रेनों का किया निरीक्षण, 20 तक सफाई करने के दिए निर्देश

Tue, 10 Jun 2025 08:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 10 Jun 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner inspected the drains, gave instructions to clean them by 20th
रोहतक। मंडल आयुक्त पीसी मीणा ने जिले की सभी ड्रेनों की सफाई का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिले की विभिन्न ड्रेनों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने आयुक्त को अवगत कराया कि अधिकांश ड्रेनों की आंतरिक सफाई पूरी हो चुकी है, और शेष कार्य 20 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।
सबसे पहले आईजी निवास के समीप स्थित लिंक ड्रेन का निरीक्षण किया, इसकी क्षमता 300 क्यूसेक है। यह ड्रेन शहर के साथ गांव मायना, कन्हेली और शिमली के लोगों को जल निकासी में लाभ पहुंचाएगी। अधिकारियों ने बताया कि ड्रेन की आंतरिक सफाई पूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन

इसके बाद आयुक्त ने मैकेनिकल कार्यशाला का निरीक्षण किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पंप सेट कार्यशील होने चाहिएं। जहां स्थायी पंप सेट लगे हैं, वहां बिजली कनेक्शन सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए। पाकस्मा लिंक ड्रेन का निरीक्षण किया, इसकी क्षमता 80 क्यूसेक है। अधिकारियों ने बताया कि इसकी सफाई भी पूरी हो चुकी है और इससे गांव कसरेटी, पाकस्मा, बलियाना और भालोठ को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधरा लिंक ड्रेन का निरीक्षण किया
गांधरा लिंक ड्रेन का निरीक्षण करते हुए, जिसकी क्षमता 236 क्यूसेक है, आयुक्त ने संतोष व्यक्त किया कि इसकी सफाई भी पूरी हो चुकी है। अंत में उन्होंने खेड़ी साध लिंक ड्रेन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता बलराज चौहान, एसडीएम आशीष कुमार, कार्यकारी अभियंता अरुण मुंजाल व राजीव कुमार, एसडीओ मैकेनिक सुजीत, एसडीओ अंकित सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed