फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Distt. Vice president opposite Decision on dated 23 december

जिला परिषद की चौधर- उपप्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 23 को होगा फैसला

Tue, 17 Dec 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Distt. Vice president opposite Decision on dated 23 december
रोहतक। कड़ाके की ठंड के बावजूद जिला परिषद की चौधर को लेकर सियासी माहौल गरमा हुआ है। जजपा नेता एवं जिप के वाइस चेयरमैन राजेंद्र पटवापुर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 23 दिसंबर को फैसला आ सकता है। इसके लिए जिला विकास भवन में दोपहर बाद सवा 3 बजे बैठक होगी। डीसी की तरफ से सभी पार्षदों को इस आशय का नोटिस जारी कर दिया गया है। वाइस चेयरमैन का फैसला होने के बाद चेयरमैन के चुनाव को लेकर बाद में जिला प्रशासन की तरफ से तिथि तय की जाएगा। बता दें कि जिप के 13 में से 9 पार्षदों ने वाइस चेयरमैन के खिलाफ शपथ पत्र लिया था। वहीं चेयरमैन का पद कुंडू के इस्तीफे के बाद से रिक्त पड़ा है।
विज्ञापन

याद रहे कि जनवरी 2016 में जिला परिषद के 14 पार्षदों का चुनाव हुआ था। वार्ड-12 से पार्षद बलराज कुंडू को चेयरमैन व वार्ड-11 से पार्षद राजेंद्र पटवापुर को वाइस चेयरमैन चुना गया। अक्तूबर 2019 में विधानसभा चुनाव में खड़े होने से पूर्व बलराज कुंडू ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव में बलराज कुंडू महम से निर्दलीय विधायक चुने गए। ऐसे में सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। विधायक चुने जाने के बाद जिला परिषद की चेयरमैन की कुर्सी का काम वाइस चेयरमैन राजेंद्र सिंह के पास आ गया था। वाइस चेयरमैन ने भी कलानौर से जजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उनकी हार हो गई थी। शुक्रवार को 13 में से 9 पार्षद डीसी आरएस वर्मा से मिले और चेयरमैन का चुनाव कराने से पहले वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की। डीसी ने मांग को स्वीकार करते हुए अब 23 दिसंबर को जिला परिषद के सदस्यों की मीटिंग बुलाने की अनुमति दे दी है। इसके लिए शनिवार को सभी 13 पार्षदों को बैठक के लिए पत्र जारी किया गया।
विज्ञापन

इन पार्षदों ने दिया है शपथ पत्र
वार्ड-2 : राजीत अजायब
वार्ड-3 : लाजवंती चिड़ी
वार्ड-4 : कमला देवी टिटौली
वार्ड-5 : निर्मला देवी लाढौत
वार्ड-6 : रिंकू देवी मुंगाण
वार्ड-7 : सतीश भालौठ
वार्ड-8 : नवीन मलिक खरावड़
वार्ड-9 : दिनेश करौंथा
वार्ड-13 : धर्मबीर बलंबा
23 को बैठक
13 में से 9 पार्षदों ने शुक्रवार को मांग पत्र व शपथ पत्र देकर जिप चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1995 के नियम 10 के अनुरूप इसके लिए मीटिंग की मंजूरी दे दी गई है। 23 दिसंबर को दोपहर बाद सवा 3 बजे जिला विकास भवन के कांफ्रेंस हाल में जिप पार्षदों की मीटिंग होगी। इस आशय का पत्र सभी 13 जिप पार्षदों को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरएस वर्मा, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed