फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District town planner's yellow paw on illegal constructions

अवैध निर्माणों पर चला जिला नगर योजनाकार का पीला पंजा

Sat, 27 Aug 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
District town planner's yellow paw on illegal constructions
अवैध निमार्ण को तोड़ता जिला नगर योजना कार का बुलडोजर। विज्ञप्ति
जिला नगर योजनाकार की टीम ने शुक्रवार को शहर की अवैध कॉलोनियों व निर्माणों पर पीला पंजा चला कर ध्वस्त कर दिया गया। अभियान में एक अवैध कॉलोनी कच्चा चमारिया रोड, नजदीक गीता फिलिंग स्टेशन, रोहतक में लगभग 18 एकड़ में बनाई जा रही कॉलोनी की 15 नींव, आठ निर्माणाधीन अवैध मकान, कच्चा रोड नेटवर्क, दो बाउंड्री वॉल को तोड़ा गया। दूसरी तरफ कच्चा चमारिया रोड पर तीन एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी, एक कमरा व कच्चा रोड नेटवर्क को तोड़ा गया। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई में जिला नगर योजनाकार राजकीर्ति व कार्यालय के अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा नायब तहसीलदार बंसीलाल भी मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तोड़फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा। जिला नगर योजनाकार रोहतक राजकीर्ति ने जन साधारण को संदेश दिया कि अपनी जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों में या डीलर, भू-मालिकों के द्वारा काटी जा रही अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें। इस तरह की विभागीय कार्रवाई समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जाएगी। जिला नगर योजनाकार ने जन साधारण से अनुरोध किया कि अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले इस कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed