{"_id":"66cc8b718eb9b59c0b065f86","slug":"district-level-boys-school-sports-competitions-start-from-tomorrow-rohtak-news-c-17-roh1020-491440-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिलास्तरीय लड़कों की स्कूली खेल स्पर्धाओं का आगाज कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिलास्तरीय लड़कों की स्कूली खेल स्पर्धाओं का आगाज कल से
विज्ञापन
रोहतक।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से अंडर-17 लड़कियों की जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 28 अगस्त को शुरू होंगे। यहां स्पर्धा के विभिन्न खेल स्पर्धाओं में सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन राजीव गांधी खेल परिसर, छोटू राम स्टेडियम व अन्य खेल मैदानों पर स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। खेल मैदानों को दुरुस्त करने के साथ इन्हें स्पर्धा के लिए तैयार किया जाना है। जिला स्तरीय स्पर्धा 30 अगस्त से पहले पूरी करानी है। खेल स्पर्धाओं की सूची निदेशालय भेजी जाएगी। इन स्पर्धाओं के बाद राज्य स्तरीय मुकाबले होंगे।
अंडर-11 स्पर्धा 29 से
इसके अलावा अंडर-11 वर्ग की खेल स्पर्धाएं भी कराई जानी हैं। ये स्पर्धा 29 अगस्त से शुरू होंगी। छोटूराम स्टेडियम, मानव रचना स्कूल सुनारिया व अन्य संस्थाअें में भी स्पर्धा कराई जाएगी। अगस्त्या स्कूल सनसिटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें बच्चे मोनो अभिनय, ग्रुप सांग, रागनी, फैंसी ड्रेस, पेंटिग, सोलो डांस, ग्रुप डांस में भाग लेंगे।
विज्ञापन
मानव रचना स्कूल सुनारिया में निम्नलिखित खेलों के मुकाबले होंगे। इसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, रस्सा-कस्सी खेल शामिल हैं। छोटू राम स्टेडियम में जिम्नास्टिक के मुकाबले होंगे। अगस्त्य स्कूल सनसिटी में शतरंज, कैरम, स्केटिंग, योगा का आयोजन किया जाएगा।
-- -- -- -
जिला स्तरीय स्कूली खेल स्पर्धाओं की तैयारी कर ली गई हैं। लड़कियों के मुकाबले हो चुके हैं। लड़कों के विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबले 28 अगस्त से शुरू होंगे। स्पर्धा के विजेता राज्य स्तरीय मुकाबले में हिस्सा लेंगे।
मंजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी।