फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dispute case in factory: CITU leader and worker arrested for molestation and assault

फैक्टरी में विवाद केस : छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप में सीटू नेता व श्रमिक गिरफ्तार

Wed, 25 May 2022 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Dispute case in factory: CITU leader and worker arrested for molestation and assault
रोहतक। हिसार रोड स्थित फैक्टरी में मारपीट व छेड़छाड़ के विवाद में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीटू नेता संजीव व दूसरे आरोपी श्रमिक को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। साथ ही फैक्टरी मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सीटू कार्यकर्ताओं ने जनवादी महिला समिति के सदस्यों के साथ लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही 27 मई को भी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 18 मई को एक युवती ने शिकायत दी थी कि वह सैनिक कॉलोनी स्थित एक फैक्टरी में काम करती है। वहां पर दूसरे श्रमिक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। मामले में पुलिस ने श्रमिक, उसकी पत्नी व सीटू नेता संजीव के खिलाफ केस दर्ज किया था। दूसरी तरफ श्रमिक की पत्नी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि फैक्टरी मालिक व अन्य ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। उस समय उसकी सहेली भी साथ थी। पुलिस ने मामले में फैक्टरी मालिक सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तीन घंटे तक प्रदर्शन के बाद लौट गए कार्यकर्ता
सीटू नेता संजीव की गिरफ्तारी से नाराज श्रमिक व संगठन के कार्यकर्ता मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में बैठक की। इसके बाद श्रमिक कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए लघुसचिवालय पहुंचे और सड़क पर प्रदर्शन किया। साथ ही एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब व एसडीएम राकेश कुमार से बात की। दोनों अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। तीन घंटे तक प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
मामले के खिलाफ 27 मई को करेंगे प्रदर्शन
पुलिस ने सीटू नेता संजीव को फंसाया है। एएसपी से मांग की थी कि निष्पक्ष तरीके से जांच करवाई जाए। बाद में पता चला कि संजीव व दूसरे आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। इसके बाद डीसी से भी मिले। उन्होंने भी न्याय का भरोसा दिया। मामले को लेकर 27 मई को प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी रणनीति बना रहे हैं।

-विनोद कुमार, सीटू नेता
कोट
एक युवती ने लिखित में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी, जिसके चलते दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। साथ ही महिला की शिकायत पर फैक्टरी मालिक व अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच कर रहे हैं।
-देशराज, प्रभारी, थाना सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed