{"_id":"65ca57921402c3deb801b637","slug":"discussion-on-annual-examination-between-teachers-and-parents-rohtak-news-c-17-roh1020-358614-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शिक्षक और अभिभावकों के बीच वार्षिक परीक्षा पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शिक्षक और अभिभावकों के बीच वार्षिक परीक्षा पर चर्चा
Mon, 12 Feb 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
महम। आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल मदीना में शनिवार को शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी में बच्चों की वार्षिक परीक्षा को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही बच्चों की मौखिक अभिव्यक्ति, लिखित अभिव्यक्ति एवं पाठ्य सहगामी गतिविधि अभिव्यक्ति की भी जांच की गई। विद्यालय के प्राचार्य अशोक दांगी ने वार्षिक परीक्षाओं को लेकर बच्चों के मस्तिष्क में होने वाले अनावश्यक तनाव और उलझन से निपटने के सुझाव बताए और बच्चों को पूरी लगन, मेहनत और ईमानदारी से अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर छात्र, अभिभावक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन