{"_id":"63bdc3baeed37e4ad11b6a4a","slug":"digital-ticketing-system-will-start-in-dtc-cluster-buses-rohtak-news-rtk668968838","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शर्मनाक... झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, अस्पताल में भर्ती कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शर्मनाक... झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
बादली। मुनीमपुर गांव में एक भट्ठे के पास झाड़ियों में नवजात कन्या मिली है। पुलिस ने उसे झज्जर के नागरिक अस्पताल में भेज दिया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बच्ची को कौन छोड़ गया इसका पता नहीं चल सका है। कन्या मात्र 4 से 6 घंटे की नवजात बताई गई है।
मंगलवार शाम ईंट भट्ठे के पास झाड़ियों से किसी के रोने की आवाज राहगीरों को सुनाई दी। लोगों ने जाकर देखा तो वहां पर एक नवजात बच्ची रो रही थी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची को झज्जर के नागरिक अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है। चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची के शरीर के तापमान कम था, लेकिन कुछ देर उपचार के बाद तापमान सामान्य हो गया है। थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि नवजात कन्या के झाड़ियों में मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और कन्या को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। जहां उपचार के बाद कन्या की हालात सामान्य है। चिकित्सकों का कहना है कि बच्ची का जन्म केवल 4 से 6 घंटे पहले हुआ है। उसे झाड़ियों में कौन छोड़ गया है इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है और लड़की के परिजनों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के अस्पतालों में भी संपर्क किया जा रहा है।
देर हो जाती तो हो सकती थी अनहोनी
घटना देर शाम की है। पुलिस के अनुसार थोड़ा समय ओर बीत जाता तो अंधेरा और कोहरा होने के चलते नवजात कन्या का पता नहीं चलता। ठंड ज्यादा होने के चलते बच्ची का बचना भी मुश्किल हो जाता। गनीमत यह रही है कि समय रहते बच्ची को राहगीरों ने देख लिया और पुलिस मौके पर पहुंच गई।