{"_id":"67608f86b204cd4d0f0ee9e8","slug":"difference-between-khaps-maham-tapa-pradhan-and-general-secretary-on-jangras-statement-rohtak-news-c-17-roh1020-563569-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जांगड़ा के बयान पर खाप के महम तपा प्रधान व जनरल सेक्रेटरी में मतभेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जांगड़ा के बयान पर खाप के महम तपा प्रधान व जनरल सेक्रेटरी में मतभेद
विज्ञापन
सुभाष नंबरदार वाली महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के जनरल सेक्रेटरी व महम तपा प्रधान महावीर गोयत में राज्यसभा सदस्य की ओर से दिए गए बयान के बाद मतभेद नजर आने लगे हैं।
जनरल सेक्रेटरी रामफल राठी द्वारा दो दिन पहले सांसद के निवास स्थान पर जाकर उनको किसान हितैषी करार देते हुए उनके पक्ष में बयान दिया था। इसके बाद पंचायत सदस्यों के साथ मतभेद नजर आने लगा है। साेमवार को बैठक में खाप के जनरल सेक्रेटरी रामफल राठी को नहीं बुलाया गया। महावीर गोयत ने रामफल राठी पर बोलते हुए कह डाला कि उन्होंने रामचंद्र जांगड़ा के पक्ष में उतरने को लेकर पंचायत से माफी मांग ली है, जबकि रामफल राठी का कहना है कि माफी मांगने का सावल ही नहीं है। वह अब भी उनके पक्ष में खड़े हैं। पंचायत में न बुलाने को लेकर उन्होंने कहा कि उनको पंचायत में नहीं बुलाना उनकी मंशा का दर्शाता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि महम तपा प्रधान फेमस होने के लिए अनापशनाप बयान दे रहे हैं।
महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत प्रतिनिधियों ने सोमवार को प्रधान सुभाष नंबरदार के नेतृत्व में काठ मंडी स्थित खाप कार्यालय में बैठक हुई। इसमें उन्होंने भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा की ओर से किसानों पर दिए गए बयान की निंदा की। कहा कि उन्हें अपने शब्द वापस लेने चाहिए। माफी मांगने और भारतीय जनता पार्टी से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर डाली। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्होंने टिकरी बाॅर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान 700 बेटियों के लापता होने की बात कही थी। उन्हें इस पर भी आपत्ति है। उनसे स्पष्टीकरण देने की मांग की। दूसरी ओर उन्होंने आंदोलनरत किसानों के पक्ष में उतरते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो खाप पंचायत शंभू व खनौरी बाॅर्डर पर चल रहे किसान आंदाेलन का समर्थन करने के लिए धरने पर पहुंचेगी। बैठक में प्रधान सुभाष नंबरदार के अलावा, निंदाना तपा प्रधान सरजू राठी, लाखनमाजरा तपा प्रधान काला राठी, महम तपा प्रधान महावीर गोयत, संदीप नेहरा, कृष्ण बडाली, बलजीत मौजूद रहे।