फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Diarrhea to Governor, leaves for Mahendragarh after improvement

राज्यपाल को डायरिया, सुधार के बाद महेंद्रगढ़ रवाना

Sun, 27 Feb 2022 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea to Governor, leaves for Mahendragarh after improvement
रोहतक। एमडीयू में महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती समारोह में शामिल होने आए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शनिवार शाम स्वास्थ्य में सुधार के बाद महेंद्रगढ़ की ओर रवाना हुए। पीजीआईएमएस के चिकित्सकों की टीम ने उन्हें उपचार दिया। उन्हें डायरिया की शिकायत होने की बात सामने आई है। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति व अन्य अधिकारियों ने उनका कुशलक्षेम जाना।
विज्ञापन

राज्यपाल शुक्रवार देर शाम रोहतक पहुंचे थे। यहां एमडीयू के फैकल्टी हाउस में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई। यहां रात को उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विज्ञान व पीजीआईएमएस प्रशासन को लगी। इसके बाद चिकित्सकों की एक टीम तुरंत फैकल्टी हाउस पहुंची। इस टीम ने राज्यपाल का स्वास्थ्य जांचा व जरूरी उपचार दिया। यही नहीं, संस्थान के मेडिसन विभाग के एक सीनियर प्रोफेसर व डीएमएस रात भर फैकल्टी हाउस में ही रहे। शनिवार सुबह भी उनकी जांच के बाद इलाज दिया गया। इसके बाद वे दोपहर को टैगोर सभागार में आयोजित समारोह में शामिल हो पाए। यहां राज्यपाल ने खुद अपनी सेहत खराब होने की बात कही। इस कारण उन्होंने कुर्सी पर बैठ कर ही अपना भाषण दिया। पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ईश्वर सिंह ने बताया कि राज्यपाल को डायरिया की शिकायत थी। संस्थान की टीम के उपचार के बाद उनकी सेहत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed