फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dharm Singh Dahiya became the head of Saini educational institution for the second time

धर्मसिंह दहिया दूसरी बार बने सैनी शिक्षण संस्था के प्रधान

Mon, 22 Feb 2021 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dharm Singh Dahiya became the head of Saini educational institution for the second time
सैनी शिक्षण संस्‍थान के गवर्निग बॉडी के चुनाव में प्रधान पद पर विजयी धर्मसिंह दहिया। अमर उजाला
सैनी शिक्षण संस्था की चुनावी प्रक्रिया रविवार को संपन्न हो गई। चुनाव में धर्म सिंह दहिया कॉलेजियम के 98 में से 56 सदस्यों का विश्वास प्राप्त कर दूसरी बार प्रधान बने। मतदान में 100 में से 98 वोट पोल हुए। प्रधान पद के दूसरे दावेदार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे प्रवीण सैनी को 42 वोट मिले। चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ प्रधान पक्ष के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर समर्थक विजयी जुलूस के रूप में प्रधान को घर तक ले गए।
विज्ञापन

संस्था की नई कार्यकारिणी चुनाव के लिए रविवार सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआत तेज रही। दोपहर सवा बारह बजे तक 70 प्रतिशत मतदान हो गया था। पौने दो बजे तक 90 प्रतिशत व पौने तीन बजे तक 96 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया के दौरान दोपहर करीब तीन बजे आखिरी वोट डाला गया। इस वोट के साथ कॉलेजियम के 100 में से 98 वोट पोल हुए। दो वोट पोल नहीं हुए। इनमें से एक कॉलेजियम सदस्य के घर मौत होना व दूसरे के घर में बेटी की शादी होना रही। इसके बावजूद नियमानुसार शाम चार बजे तक मतदाता का इंतजार किया गया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन

मतगणना को लेकर बनी रही उत्सुकता
संस्था चुनाव के तहत हुई मतदान को लेकर उम्मीदवारों में शुरू से ही उत्सुकता बनी रही। हार जीत को लेकर केवल सचिव पद पर ही करीबी मामला रहा। इस पद के लिए विजय पैनल से दो वोट और पोल होते तो मामला टाई हो सकता था। यहां 50-48 वोटों के अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी के चार सदस्य निर्विरोध चुने
संस्था चुनाव में कार्यकारिणी के चार सदस्य निर्विरोध चुने गए। इनमें वार्ड नंबर 18 से आजाद सिंह सैनी, वार्ड 84 से दीपक कटारिया, वार्ड 94 से सुनील कुमार व वार्ड 98 से जयपाल सैनी शामिल हैं। इनके वार्ड से एक-एक ही नामांकन आने के चलते इन्हें निर्विरोध चुन लिया गया।
चुनाव में इनका रहा सहयोग
संस्था के चुनाव अधिकारी जेपी सैनी ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्वक रहा। शुरू में बड़ी चुनौती लगा। बाद में समाज व संस्था कर्मचारियों का सहयोग मिला तो सब आसान होता गया। पुलिस व प्रशासन से भी सकारात्मक सहयोग मिला। रविवार के चुनाव में गौड़ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. जेएन शर्मा बतौर पर्यवेक्षक तैनात रहे। वहीं संस्था की ओर से जींद के नायब तहसीलदार खेमचंद सैनी, पूर्व तहसीलदार शिव कुमार सैनी समेत पूरे समाज का सहयोग रहा। अगली बार संस्था में सर्वसम्मति से ही प्रधान चुना जाए, ऐसा प्रयास रहेगा।

समाज ने काम पर जताया विश्वास : प्रधान
संस्था के नवनियुक्त प्रधान धर्म सिंह दहिया ने कहा कि समाज के लिए किए गए कार्यों के लिए लोगों ने विश्वास जताया है। इसलिए दूसरी बार प्रधान बना। अब संस्था की आठ एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराना है। इसके अलावा बीएड व डिग्री कॉलेज को नियमित मान्यता दिलानी है। पब्लिक स्कूल को मान्यता दिलाने के साथ बेहतर बनाना है। अगला प्रयास संस्था में नई सुविधाएं मुहैया कराने का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed