फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   dhankar says. our village head are now educated

धनखड़ बाोले, गर्व से कहेंगे, हमारा हर सरपंच पढ़ा-लिखा

Sun, 31 Jan 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 31 Jan 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
dhankar says. our village head are now educated
पहले
विज्ञापन
हरियाणा वासी कहते थे कि हमारे हर गांव में बिजली और सड़क है। अब गर्व से हम यह भी कह सकते हैं कि हमारा हर सरपंच पढ़ा लिखा है। अब यदि काम नहीं होगा तो सरपंच अंगूठा आगे करने की बजाए उंगली दिखाएंगे, कि काम ठीक से कैसे नहीं हुआ।

ये बातें कृषि, विकास एवं पंचायत, सिंचाई मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने शनिवार शाम कैनाल रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहीं। बेटी के सिर पर सरपंची की पगड़ी आ गई है। यह एक सामाजिक बदलाव का माध्यम है। पूर्व में पंचायत चुनाव गांवों को बांटते थे, अब एकता के सूत्र में बांध रहे हैं। आज मजबूत युवा वर्ग आगे हैं, अपराधी को स्थान नहीं है। एजेंडा युक्त गांवों के सरपंच है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना सच हो गया है।

जहां मिलेगी अनियमितता वहां होगी कार्रवाई
मंत्री ने स्पष्ट कहा है कि जहां भी अनियमितता मिलेगी वहां कार्रवाई अवश्य होगी। उन्होंने कहा कि सीएलयू कांड, पंचकुला प्लाट आवंटन मामला जैसे मामलों में एफआईआर हुई है। कई मामलों की सीबीआई जांच भी चल रही है। जांच आयोग काम कर रहा है।

पानी के मुद्दे पर जल्द होगा फैसला
कृषि मंत्री ने कहा है कि एसवाईएल मामला न्यायालय के अधीन है। इसके अलावा हांसी-बुटाना नहर पर पंजाब के असंध क्षेत्र वालों की समस्या है। इसके लिए हमने कह दिया है कि हमारी नहर है, हमारे हिस्से का पानी है, वह हम लेंगे। उनकी समस्या है कि नहर के साथ असंध की जमीन हैं, उनके गांव डूब न जाएं। वह जो समाधान चाहते हैं वह हम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed