{"_id":"694ef80943b5a5393d0c69ff","slug":"development-work-should-be-completed-within-the-stipulated-time-dr-anand-rohtak-news-c-17-roh1020-783897-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय में विकास कार्य पूरा हो : डॉ. आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय समय में विकास कार्य पूरा हो : डॉ. आनंद
Sat, 27 Dec 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
11...कन्हेली डेयरी कॉम्प्लेक्स में विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। कन्हेली डेयरी कॉम्प्लेक्स में हो रहे विकास कार्यों का शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तय समय में विकास कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए।
नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने दोपहर बाद कन्हेली डेयरी कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि डेयरी संचालकों को जल, अपशिष्ट जल निकासी प्रणाली, पशुओं के लिए उचित स्थान, गलियां, चारा मंडी, लाइट आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी। डॉ. शर्मा ने कहा कि जिन डेयरी संचालकों को काॅम्प्लेक्स में प्लाॅट आवंटित है वे अपनी डेयरी को कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट करने का कार्य आरंभ करें। अन्यथा शहर में चल रही डेयरी को सील किया जाएगा।