फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Development work of three crore rupees will be done in every ward

हर वार्ड में होंगे तीन-तीन करोड़ रुपये के विकास कार्य

Thu, 28 Apr 2022 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Development work of three crore rupees will be done in every ward
मुख्यमंत्री चार मई को रोहतक आ रहे हैं। वह शहरवासियों को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। हर वार्ड में तीन-तीन करोड़ रुपये के कार्यों की योजना पर मुहर लगाएंगे। डेयरी कॉम्प्लेक्स के लिए 16 करोड़ की मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सामने हर वार्ड में तीन-तीन करोड़ रुपये के विकास कार्य का प्रस्ताव रखा जाएगा। मुख्यमंत्री की मुहर लगने के बाद आउटर वार्डों की कच्ची गलियों को पक्का किया जाएगा। जिनमें वार्ड-1, 4, 5, 6, 8, 9, 10, 22, 21, 20, शामिल हैं। इसके अलावा अन्य वार्डों में टूटे रास्तों की मरम्मत की जाएगी। सड़कों का निर्माण नए सिरे से होगा या टाइल्स लगेंगे। जन सुविधाओं जैसे पार्कों में झूले, सुंदरीकरण आदि के लिए 24 करोड़ का प्रस्ताव रखा जाएगा। मेडिकल मोड़ पर पीजीआई की जमीन पर चार करोड़ रुपये से मंगल सेन ट्रैफिक पार्क के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। कन्हेली रोड स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स के लिए 16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा जाएगा, जिससे सीवर, सड़क आदि के काम होंगे। दो करोड़ रुपये में कॉम्पलेक्स के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग होगी।
विज्ञापन

शहर के विकास कार्यों और जन सुविधाओं की कई योजनाएं हैं, जो मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएंगी। हर वार्ड में तीन-तीन करोड़ रुपये के विकास कार्य और डेयरी कॉम्प्लेक्स के लिए 16 करोड़ रुपये की मंजूरी का प्रस्ताव काफी अहम है। -डॉ. नरहरि बांगड़, नगर निगम आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed