फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Despite the new recruitment of doctors, two seats remained vacant in the district

डॉक्टरों की नई भर्ती के बावजूद जिले में दो सीट रह गई खाली

Sat, 27 Aug 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Despite the new recruitment of doctors, two seats remained vacant in the district
स्वास्थ्य विभाग में नए डॉक्टरों की नियुक्ति के साथ ही जिले में डॉक्टरों के रिक्त पद लगभग भर गए हैं। हालांकि जिले में इन नियुक्तियों के बावजूद दो डॉक्टरों के पद खाली रह गए हैं। इसकी मुख्य वजह नई नियुक्तियों के बाद दो डॉक्टरों का महम से तबादला होना है। हालांकि जिला अस्पताल में सरप्लस स्टाफ को महम में भेजने का विकल्प विभाग के पास है।
विज्ञापन

कलानौर में स्वास्थ्य विभाग के दो डॉक्टरों की सीट खाली थी। इन दोनों सीटों को नए डॉक्टरों की नियुक्तियों के बाद भर लिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि कलानौर में दोनों डॉक्टर जल्द ही ज्वाइन कर लेंगे, लेकिन महम में दो मेडिकल ऑफिसर का तबादला हो गया है। इसके चलते ये सीटें खाली हैं। गौरतलब है कि कलानौर व महम में प्रतिदिन ओपीडी चलती है। यहां डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को जिला अस्पताल रोहतक व पीजीआईएमएस आना पड़ता है। जिले में 39 मेडिकल ऑफिसर की मंजूर पोस्ट हैं।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस लोड कम करने के लिए लिखता रहता है पत्र
पीजीआईएमएस स्वास्थ्य विभाग को क्वालिटी वर्क करने के लिए बार-बार पत्र लिखता रहा है कि उनके पास गंभीर मरीज ही आने चाहिए। सामान्य मरीजों को स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर अपने स्तर पर ही उपचार दें। सामान्य मरीजों की संख्या पीजीआईएमएस में अधिक होने पर गंभीर मरीजों को भीड़ से जूझना पड़ता है। यहां मुद्दा भी यह उठता रहा है कि स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को रैफर किया जाता है। अब स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी को पूरा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के मंजूर पद और स्थान
स्थान डॉक्टरों की संख्या
एसडीएच महम 11
सीएचसी कलानौर 11
सीएचसी लाखनमाजरा 7
पीएचसी इस्माइला 2
सीडी सेक्टर 14 1
मड हट डिस्पेंसरी 1
जिला जेल 2
आईआरबी बटालियन 2
पीटीसी सुनारिया 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed