फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deputy head of Jat educational institution removed from post

Rohtak News: जाट शिक्षण संस्था के उपप्रधान को पद से हटाया

Thu, 12 Dec 2024 01:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:18 PM IST
विज्ञापन
Deputy head of Jat educational institution removed from post
जाट शिक्षण संस्था के उपप्रधान धर्मराज अब अपने पद पर नहीं बने रहेंगे। स्टेट रजिस्ट्रार ने इन्हें दो वर्ष की सजा भुगतने के चलते नियमानुसार अयोग्य घोषित कर दिया है। स्टेट रजिस्ट्रार की ओर से जिला रजिस्ट्रार को इस पद के लिए दोबारा चुनाव कराने के आदेश दिए गए हैं। कॉलेजियम सदस्य बोहर निवासी कृष्ण ने याचिका दायर की थी। इसकी सुनवाई करते हुए स्टेट रजिस्ट्रार ने फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता का कहना है कि यह फैसला जाट संस्था के हित में सत्य की जीत है। संस्था के 23 जून को हुए चुनाव में उपप्रधान पद पर चयनित धर्मराज व महासचिव पद पर चयनित नवदीप के खिलाफ उनकी आजीवन सदस्यता को अवैध बताते हुए याचिका दायर की गई थी। मामले में उपप्रधान पद पर चयनित धर्मराज दोषी पाए गए। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत दो वर्ष की जेल काटने के चलते वे संस्था के आजीवन सदस्य होने के नियमों को पूरा नहीं करते हैं, जबकि संस्था की आजीवन सदस्यता ग्रहण करते समय सदस्यता की सभी शर्तों को पूरा करना कानूनी तौर पर अनिवार्य है। इसके चलते उन्हें पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

महासचिव भी आजीवन सदस्य बनने की सभी शर्तें पूरा नहीं करते हैं। स्टेट रजिस्ट्रार ने इनका मामला अभी अपने पास सुरक्षित रखा है। इस पर जल्द फैसला आने की उम्मीद है। महासचिव चुने गए नवदीप संस्था के आजीवन सदस्य बने, तब वे नाबालिग थे, जबकि नियमानुसार सदस्यता के लिए समुदाय के व्यक्ति का बालिग होना जरूरी है। इस बारे में संस्था संविधान व कानून में स्पष्ट लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण का कहना है कि वर्ष 2012 में तत्कालीन सरकार में कार्यरत आईएएस अधिकारी चंद्र प्रकाश को संस्था चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी लगाया गया था। वे वर्तमान में आदमपुर हलके से कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं। उन्होंने उस समय चुनाव कराने से पहले मतदाता सूची फाइनल करने के लिए स्पष्ट तौर पर यह आधार बनाया था कि व्यक्ति जाट समुदाय से हो व सदस्यता हासिल करते समय उसकी आयु न्यूनतम 18 वर्ष हो। उनके बनाए आधार के अनुसार नवदीप का नाम मतदाता सूची से कटना चाहिए था, जबकि ऐसा नहीं किया गया।

उपप्रधान की सदस्या मामले में अभी जानकारी नहीं है। रोहतक आकर इस बारे में पता किया जाएगा। अदालत या प्रशासनिक निर्देश मान्य हैं। इनका पालन किया जाएगा। यदि उपप्रधान की सदस्यता रद्द की गई है तो अदालत में अपील की जाएगी।
- गुलाब सिंह दिमाना, प्रधान, जाट शिक्षण संस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed