फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Depot waiting for electric buses, all preparations complete

Rohtak News: इलेक्ट्रिक बसों के इंतजार में डिपो, सभी तैयारियां पूरी

Mon, 22 Jul 2024 10:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Depot waiting for electric buses, all preparations complete
रोहतक। रोहतक डिपो को इलेक्ट्रिक बसें 15 जून को मिलनी थी, लेकिन एक माह बाद भी डिपो को बसों का इंतजार है। डिपो की तरफ से इलेक्ट्रिक बसों के लिए सभी इंतजाम पूरे हो चुके हैं। चार्जिंग पॉइंट से लेकर अन्य सभी वायरिंग का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


रोहतक डिपो की ओर से फिलहाल ट्रायल के लिए दो इलेक्ट्रिक बसों के रूट तय कर दिए गए हैं। पहली बस का रूट न्यू बस स्टैंड से वाया शीला बाईपास, जाट भवन, दिल्ली बाईपास, एमडीयू, नेकीराम कॉलेज, मेडिकल मोड़ होते हुए पीजीआईएमएस रहेगा। दूसरी बस का रूट सुखपुरा चौक से वाया टीबी अस्पताल, गोहाना अड्डा, सिविल अस्पताल, आकाशवाणी, महिला कॉलेज, सोनीपत स्टैंड, अशोका चौक, डी-पार्क, मेडिकल मोड़ से पीजीआई का रहेगा। इसके अलावा तीन बसों के रूट ट्रायल के बाद तय किए जाएंगे। रूट पर यात्रियों की संख्या व बसों की मांग के हिसाब से तीन बसों का संचालन निर्भर करेगा। इन बसों का किराया 10 रुपये होगा। ऐसे में ऑटो से सस्ती परिवहन सुविधा लोगों को मुहैया होगी।
विज्ञापन


विभाग की तरफ से काम पूरा हो चुका है। वायरिंग से लेकर चार्जिंग पॉइंट तक बनकर तैयार हो चुके हैं। अभी सिर्फ बसें आना बाकी हैं। बसें आने के बाद तुरंत लोगों को सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र सिवाच, वर्कशॉप मैनेजर, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed