फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Departments will have to fulfill the goal of Jal Shakti Abhiyan

विभागों को पूरा करना होगा जल शक्ति अभियान का लक्ष्य

Fri, 16 Jul 2021 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Departments will have to fulfill the goal of Jal Shakti Abhiyan
जल जीवन मिशन सरकार का देशव्यापी अभियान है। इसका लक्ष्य देश के हर घर तक 2024 तक पीने लायक शुद्ध पानी पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभागों को अपने लक्ष्य पूरे करने होंगे। यह बात उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने साइकिल यात्री सुभाष चंद्र से मुलाकात के दौरान व्यक्त किए। सुभाष चंद्र ने उपायुक्त के साथ जल जीवन मिशन पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि सुभाष चंद्र मिशन को लेकर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल जीवन अभियान को सफल बनाने के लिए भारत सरकार कई कार्यक्रम चला रही है। साथ ही जल संरक्षण, शुद्ध पेयजल उपलब्धता और दुरुपयोग रोकने को विशेष मंत्रालय बनाया गया है। जल शक्ति अभियान भारत सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसमें सभी स्कीमों के माध्यम से अधिक से अधिक पौधे लगवाने का काम जारी है। गांवों में उपलब्ध परंपरागत तालाबों की खुदाई के साथ-साथ सभी सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टर बनाए जा रहे हैं। जल शक्ति अभियान के तहत सभी विभागों को लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य कार्यालय में किया पौधरोपण
जल जीवन का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकले सुभाष चंद्र पहले जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल-2 के कार्यालय पहुंचे। कार्यकारी अभियंता भानु प्रकाश शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जलघर परिसर में पौधरोपण किया गया। सुभाष चंद्र ने कहा कि साइकिल यात्रा में रोहतक 20वां जिला है। यात्रा के दौरान उन्होंने कई जगह पानी की बर्बादी देखी है। अगर पानी की सही व्यवस्था नहीं हो पाई तो आने वाले दिनों में पेयजल का भारी संकट उत्पन्न हो जाएगा। इस अवसर पर जिला सलाहकार अमरजीत कौर, खंड संसाधन समन्वयक विजय कुमार, सरिता, सीमा, हरीश व अमरजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed