फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   DEO Son marrige reception cancel

डीईओ का बेटा ले गया मात्र पांच बराती, रिसेप्शन किया रद्द

Sat, 28 Mar 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
DEO Son marrige reception cancel
रोहतक। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर शहरवासियों के बीच सजगता बढ़ती जा रही है। लोगों ने 20 मार्च के बाद व अप्रैल में होने वाली करीब एक हजार शादियों के बड़े समारोह जहां रद्द कर दिए हैं। वहीं, प्रशासन भी मात्र पांच लोगों को बारात लेकर जाने की अनुमति दे रहा है। शनिवार को यमुनानगर में डीईईओ जोगेंद्र हुड्डा अपने बेटे राहुल की बरात में मात्र पांच लोग लेकर गए। बाकायदा इसके लिए डीसी ऑफिस से अनुमति ली गई। लोगों की बढ़ती जागरूकता से साबित हो रहा है कि कोरोना को जरूर मात मिलेगी।
विज्ञापन

पंडित देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि मार्च माह में होली के तुरंत बाद शादी समारोह के शुभ मुहूर्त शुरू होते जाते हैं। शीतला सप्तमी को तो अबुझ मुहूर्त होता है। इसके बाद नवरात्रों में शादियां होती हैं। मार्च के बाद अप्रैल में 1, 2, 8, 25 व 26 को शुभ मुहूर्त है। फिर मई माह में 1, 2, 3, 5, 6, 10, 17 और 29 मई तक शादियां हो सकती है। ग्रामीण अंचल में इस समय को शादियों का सीजन कहा जाता है। लोगों को अप्रैल माह में कोरोना के खत्म होने का इंतजार है। नहीं तो सर्दियों में भी शुभ मुहूर्त पूछ रहे हैं। 15 सितंबर के बाद अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर में भी शादियों के शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन

काम धंधा बंद, सरकार दे कुछ राहत
शहर में 70 के करीब बड़े बैंक्वेट हॉल व मैरिज पैलेस हैं, जहां गर्मियों के सीजन में 10 से 15 शादी समारोह के लिए बुकिंग थी। मार्च के बाद अप्रैल माह की बुकिंग रद्द हो गई हैं। जबकि मैरिज पैलेस व बैंक्वेट हॉल में काम करने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति पहले की तरह है। ऐसे में सरकार उनको भी कुछ राहत दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश गुगनानी, महासचिव होटल, बैंक्वेट व मैरिज ब्यूरो एसोसिएशन।
रद्द कर दिया रिसेप्शन, रिश्तेदारों व दोस्तों को भेजा एसएमएस
बेटा राहुल हुड्डा दिल्ली के एक स्कूल में लेक्चरर हैं, जबकि होने वाली पुत्रवधू आईसी कॉलेज रोहतक में लेक्चरर है। कई माह पहले रिश्ता तय हो गया था। प्रियंका का परिवार झज्जर जिले के गांव मारौत से है। 28 मार्च को झज्जर में ग्वालिसन रोड स्थित शहनाई गार्डन में फेरे की रस्म होनी तय हुई। जबकि 29 मार्च को रोहतक में गोहाना रोड स्थित गरिमा गार्डन में रिसेप्शन का प्रोग्राम था। बड़े प्रोग्राम रद्द कर दिए है। डीसी ऑफिस से मात्र पांच लोगों के बरात में जाने की अनुमति ली है। क्योंकि कोरोना को लेकर न केवल खुद की परिवार, बल्कि रिश्तेदार व परिचितों को भी सतर्क किया है। इस कारण सभी को मोबाइल से एसएमएस भेजकर सूचित कर दिया है कि चंद लोगों की मौजूदगी में शादी होगी। बाकी प्रोग्राम रद्द कर दिए गए हैं।
जोगेंद्र हुड्डा, डीईईओ यमुनानगर एवं सेक्टर 3 निवासी रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed