फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dengue patients are not getting blood platelets, relatives are looking for blood donors

डेंगू मरीजों को नहीं मिल रही रक्त प्लेटलेट्स, परिजन तलाश रहे रक्तदाता

Mon, 08 Nov 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dengue patients are not getting blood platelets, relatives are looking for blood donors
जिले में रविवार को डेंगू के सात केस मिले हैं। इसके साथ ही डेंगू मरीजों का आंकड़ा 244 पर पहुंच गया है। इससे पीजीआई में मरीजों के लिए रक्त प्लेटलेट्स की समस्या भी गहराने लगी है। रक्त प्लेटलेट्स की जरूरत पूरी करने के लिए परिजन रक्तदाताओं के भरोसे हैं। परिजनों को रक्तदाता खोज कर लाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए रक्त प्लेटलेट्स पीजीआई से आते हैं। पीजीआई में रोजाना करीब 100 यूनिट रक्त प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती है। यह जरूरत रक्तदाता ही पूरी करता है। यही रक्तदाता गंभीर मरीजों के लिए रक्त भी मुहैया कराता है। रक्तदाताओं की सीमित संख्या व प्लेटलेट्स की बढ़ती मांग ने मरीजों व उनके परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। इलाज के लिए परिजनों को रक्तदाता तलाशने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मरीज के सहयोगी रक्त व प्लेटलेट्स नहीं करते दान
पीजीआई में मरीज के इलाज के लिए उसके साथ आने वाले सहयोगी खुद रक्तदान व प्लेटलेट्स दान नहीं कर रहे हैं। जबकि वे अपनी जरूरत का ब्लड व प्लेटलेट्स प्राथमिक आधार जारी कराने की मांग करते हैं। इस कारण प्लेटलेट्स की समस्या गहराती जा रही है। इसलिए संस्थान में परिजनों को रक्तदान के लिए कहा जा रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई में एक यूनिट से बन रहे 5000 रक्त प्लेटलेट्स
प्लेटलेट्स की बढ़ती मांग ने पीजीआई प्रशासन का भी ध्यान आकर्षित किया है। यहां जरूरत के मुकाबले एक सेपरेशन मशीन है। रक्त के कंपोनेंट बनाने वाली यह मशीन भी अरसे से बंद है। संस्थान की दूसरी मशीन में एक यूनिट से 5000 प्लेटलेट्स ही बनती है, जबकि मरीजों को कई बार 20 हजार से 60 हजार तक रक्त प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती है। इस व्यवस्था को सुधारते हुए नई तकनीक का प्रयोग करना होगा। इससे संस्थान में भी निजी संस्थाओं की तरह एक यूनिट से 20 हजार से अधिक प्लेटलेट्स बनाई जा सकेगी। बाजार में एक यूनिट प्लेटलेट्स के लिए 12000 से 14000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
मरीजों को निशुल्क दी जा रही हैं रक्त प्लेटलेट्स
डेंगू मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग रक्त प्लेटलेट्स निशुल्क मुहैया करा रहा है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों व अस्पतालों में सूचना दे दी गई है। इसमें सरकारी संस्था में आने वाले डेंगू मरीजों को नि:शुल्क रक्त प्लेटलेट्स मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।

डेंगू के केस लगातार मिल रहे हैं। इसलिए एहतियात बरतना जरूरी है। जिले में रविवार को सात नए केस मिले हैं। इन इलाकों में फॉगिंग कराई जाएगी। डेंगू मरीजों को रक्त प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती है। इसके लिए रक्तदाता देना जरूरी है। इससे ब्लड बैंक की व्यवस्था भी नहीं बिगड़ेगी और मरीजों को रक्त प्लेटलेट्स भी मुहैया होगी। सरकार ने सरकारी संस्थाओं में मरीजों को निशुल्क रक्त प्लेटलेट्स देने के निर्देश कर दिए हैं।
-डॉ. अनुपमा मित्तल, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed