{"_id":"72135c7bc6339a98b2bda460d82ca72f","slug":"dengu-suspect-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में डेंगू की दस्तक, तीन मरीज मिले संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में डेंगू की दस्तक, तीन मरीज मिले संदिग्ध
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 23 Aug 2015 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में डेंगू ने अपनी दस्तक दे दी है।
प्रेम नगर में एक ही घर में दो महिलाओं सहित एक अन्य व्यक्ति को डेंगू होने का मामला सामने आया है। हालांकि यह दावा निजी लैब की जांच रिपोर्ट के आधार पर किया गया है।
फिलहाल दो मरीजों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है जबकि एक मरीज घर पर ही इलाज ले रहा है।
जानकारी के अनुसार रोहतक के प्रेमनगर की गली नंबर पांच निवासी 65 वर्षीय धनपति देवी पत्नी राजेंद्र सुहाग और उनकी पुत्रवधू 35 वर्षीय सुमन पत्नी विकास पिछले सोमवार से बुखार से पीड़ित है।
दोनों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों को डेंगू बताया गया है। इसी तरह प्रेमनगर के ही निवासी 64 वर्षीय वीपी नेहरा को भी डेंगू होने की बात सामने आई है। नेहरा के पुत्र खुद एक डॉक्टर है इसलिए उनका इलाज घर पर ही किया जा रहा है। एक ही कॉलोनी में तीन लोगों के डेंगू पीड़ित होने की खबर से लोगों में भी भय बैठ गया है, लोग फॉगिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग के चक्कर शनिवार को लगाते रहे। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि अब तक इस क्षेत्र में फॉगिंग नहीं कराई गई है। ऐसे में और भी लोगों को डेंगू की शिकायत सामने आ सकती है।
विज्ञापन
निगम से मांगेंगे मदद
डॉ. शिव कुमार का कहना है कि ऐसे मामलों में निजी लैबों की रिपोर्ट को पुष्ट नहीं माना जाता है। पीजीआई में विशेष जांच की व्यवस्था है। यदि किसी को शंका है तो वे पीजीआई में जांच करा लें। जहां तक फॉगिंग का सवाल है तो इसके लिए नगर निगम से मदद मांगी जा रही है। सोमवार को निगम प्रशासन से फॉगिंग के लिए वाहन और डीजल-पेट्रोल की मांग की जाएगी। सोमवार से ही प्रेमनगर सहित जहां भी ऐसा अंदेशा होगा वहां फॉगिंग कराई जाएगी।
यह है लक्षण
डेंगू होने पर मरीज को शुरूआत में तेज ठंड लगती है और तेज बुखार होता है। इसके अलावा सिरदर्द, कमर दर्द और आंखों में भी दर्द हो सकता है। साथ ही जोड़ों में भी दर्द होता है। उल्टी, बीपी जैसी समस्या भी हो सकती है।