फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demolition drive carried out in Gandhara, Ismaila 9B, and Kharavar: Deputy Commissioner

गांधरा, इस्माईला 9 बी व खरावड़ में तोड़-फोड़ अभियान चलाया : उपायुक्त

Thu, 08 Jan 2026 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 08 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Demolition drive carried out in Gandhara, Ismaila 9B, and Kharavar: Deputy Commissioner
रोहतक। जिला प्रशासन की ओर से रोहतक नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माणों/कॉलोनियों को गिराने का अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को गांव गांधरा, इस्माईला 9बी व खरावड़ में एक जिम, दो ढाबा, सर्विस गैरेज एवं मन्नत हवेली के पीछे विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को तोड़ा गया। इसमें लगभग एक एकड़ में पक्का रोड नेटवर्क को भी तोड़ा गया।
विज्ञापन


उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला में अवैध निर्माण व अवैध कॉलोनियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। जिले में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन की कमाई को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों की ओर से काटी जा रहीं अवैध काॅलोनियों में निवेश न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed