{"_id":"62226933b9be63263f608fc2","slug":"demolition-by-entering-the-shop-in-palika-bazar-four-injured-including-female-customer-rohtak-news-rtk640189477","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बाजार में दुकान में घुसकर तोड़फोड़, महिला ग्राहक सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बाजार में दुकान में घुसकर तोड़फोड़, महिला ग्राहक सहित चार घायल
विज्ञापन
पालिका बाजार में दुकान में घुसकर मारपीट के बाद मौके पहुंचकर घटना की जानकारी लेती पुलिस। अमर उजाल
शहर के पालिका बाजार में शुक्रवार को एक शोरूम में छह युवकों ने शोरूम में घुसकर न केवल तोड़फोड़ की, बल्कि महिला ग्राहक सहित चार लोगाें को घायल कर दिया। शोरूम मालिक ने बाजार के ही मोबाइल विक्रेता सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। वहीं, मोबाइल विक्रेता ने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ शिकायत दी है।
पुलिस के मुताबिक, डीएलएफ कॉलोनी निवासी पवन कुमार ने दी शिकायत में बताया कि उसकी पालिका बाजार में वर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। शुक्रवार को करीब 11 बजे बैंसी निवासी लल्ली कत्याल, राहुल, अंकुश, चुप्पा उर्फ गौरव, निखिल व अन्य लड़के दुकान के अंदर घुसे। हाथों में डंडे, सलाइगर व लोहे की रॉड लिए हुए थे। आरोपियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। हमले में उसका भाई कृष्ण, स्टाफ कर्मचारी जसवंत कुमार व सत्यवान और महिला ग्राहक कविता घायल हो गई। साथ ही जाते समय आरोपी धमकी देकर गए हैं।
...............
वीरवार को हुई थी बाइक हटाने को लेकर कहासुनी
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वीरवार शाम को सूचना मिली कि एक मोबाइल विक्रेता कार लेकर जा रहा था। आगे बाइक पर एक युवक बाइक पर बैठा था। बाइक हटाने को लेकर दोनों पक्षों की आपस में कहासुनी हो गई। आरोप है कि कार सवार युवकों से मारपीट की गई। उस समय तो आसपास के दुकानदारों ने मामले को शांत करवा दिया। शुक्रवार को फिर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
वर्जन
शोरूम में तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जबकि दूसरे पक्ष ने भी शिकायत दी है। इसकी भी छानबीन कर रहे हैं।
- इंस्पेक्टर बलवान सिंह, थाना प्रभारी आर्य नगर