Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demands for improvements to Chhotu Ram Stadium

Rohtak News: छोटूराम स्टेडियम में सुधार की रखी मांग

Sat, 06 Dec 2025 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 06 Dec 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Demands for improvements to Chhotu Ram Stadium
32...रोहतक के लघु सचिवालय में डीडीपीओ राजपाल चहल को छोटूराम स्टेडियम की बदहाली की ​शिकायत देते - फोटो : नेशनल हाईवे पर रिफ्लेक्टर टेप लगाते पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। छोटू राम स्टेडियम की बदहाली को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सुधार की मांग की है। राष्ट्रीय जाट सभा भारत, लोकहित संस्था, हरियाणा महिला खाप समेत राष्ट्रीय खिलाड़ियों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को लघु सचिवालय पहुंचा। यहां प्रतिनिधियों ने डीडीपीओ राजपाल चहल को स्टेडियम के सुधार के लिए ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन पावड़िया ने बताया कि छोटू राम स्टेडियम नशेड़ियों का जमावड़ा बन चुका है। स्टेडियम में जितना भी सीटिंग एरिया है वह खस्ताहाल है। लोकहित संस्था के प्रधान एडवोकेट चंचल नांदल ने बताया कि स्टेडियम में रनिंग ट्रैक, फुटबॉल ग्राउंड व पब्लिक टॉयलेट की हालत खराब है। रनिंग ट्रैक सिंथेटिक का नहीं बना हुआ है। मिट्टी का ग्राउंड भी ऊबड़-खाबड़ है। फुटबॉल ग्राउंड के पोल जर्जर हो चुके हैं।
विज्ञापन

महिला खाप उप प्रधान निर्मल चौधरी व राष्ट्रीय जाट महासभा के वरिष्ठ उपादान देवेंद्र खत्री ने बताया कि इस बारे में सरकार को जल्द संज्ञान लेना चाहिए। इस अवसर पर संतलाल बुधवार, रणजीत बाल्याण, सुरेंद्र गुलिया, संदीप पांवडिया, रमेश खासा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed