{"_id":"6ad92c127cb24bc8e204e404","slug":"demand-to-resolve-the-drinking-water-problem-rohtak-news-c-200-1-bgh1005-128372-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पेयजल की समस्या ठीक करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पेयजल की समस्या ठीक करने की मांग
विज्ञापन
फोटो-54: पेयजल व सीवर की समस्या को लेकर लघु सचिवालय पहुंचे वार्ड 8 के लोग। स्रोत वार्डवासी
बहादुरगढ़। वार्ड आठ में घरों में दूषित पेयजल की आपूर्ति और कई गलियों में सीवर व पानी की पाइपलाइन नहीं बिछाए जाने की समस्या को लेकर वार्डवासी उपायुक्त वर्षा खांगवाल से मिले। वार्ड से विशाल शास्त्री के नेतृत्व में वार्ड की महिलाओं ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान सुनीता, प्रेम सहित वार्ड नंबर आठ की कई महिलाएं मौजूद रहीं।
महिलाओं ने बताया कि घरों में गंदा पानी आने से लोगों को परेशानी हो रही है। दूषित पानी की आपूर्ति से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका भी बनी हुई है।
इसके अलावा वार्ड की कई गलियों में अब तक सीवर और पेयजल की पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है, जिससे लोगों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वार्डवासियों ने उपायुक्त से दूषित पेयजल की समस्या का जल्द समाधान करवाने और पानी की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। संवाद